फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराई आंखें : गंगा के बहाव पर रात भर टकटकी लगाए रहे परिजन, दोनों युवकों का नहीं लगा सुराग, चार दोस्तों संग घूमने निकले थे ऋषिकेश

Mon, 12 Jul 2021 11:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
तारिक और साबेज - फोटो : Amar Ujala Meerut
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो दोस्तों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। दोनों युवकों के परिजन तुरंत ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। दो दिन से दिन रात पानी पर टकटकी लगाए बैठे परिजनों की आंखें पथरा गईं लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। 

थानाभवन निवासी छह दोस्त तारिक, शाहजेब, जुनैद, विशेष व आकाश शुक्रवार की शाम ऋषिकेश घूमने के लिए निकले थे। रविवार की दोपहर करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि 23 वर्षीय तारिक अहमद मोहल्ला सैय्यादान व 22 वर्षीय साजेब पैर फिसलने के कारण गंगा के पानी में तेज बहाव के साथ डूब गए। यह सूचना लापता हुए युवकों के साथियों ने परिजनों को फोन पर दी।
विज्ञापन

2 of 5
तारिक और साबेज - फोटो : amar ujala
युवकों के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अनहोनी की आशंका के चलते परिजन सहमे हुए हैं। दो युवकों के गंगा में लापता होने की खबर लगते ही रिश्तेदार व अन्य लोगों का उनके घर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। रालोद नेता पूर्व विधायक राव वारिस ने परिजनों से मिलकर जानकारी ली। उन्होंने दोनों युवकों के सकुशल मिलने की बात कहते हुए परिजनों को हौंसला व हिम्मत बढ़ाई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
तारिक और साबेज - फोटो : amar ujala
प्रतिष्ठित परिवार से हैं दोनों युवक
दोनों युवकों का परिवार प्रतिष्ठित हैं। तारीक व उसका एक और भाई हैं, जिनका कस्बे में शूज का बड़ा शोरूम है। इनके पिता महफूज का कुछ समय पहले इंतकाल हो गया था। साजेब तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जिनका कस्बे में दिल्ली सहारनपुर रोड पर कृषि यंत्र हेरो टीलर आदि बनाने का कार्य है। इसके अलावा दोनों ही परिवारों का खेती बाड़ी का काम भी है।

4 of 5
तारिक और साबेज- दाएं से पहला और तीसरा - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश में गंगा में डूबे कस्बे के तारिक और शाहजेब की तलाश जारी है। सोमवार शाम तक भी इनका कुछ पता नहीं लगा। उधर, दोनों युवकों के घरों पर रिश्तेदारों और अन्य लोगों का तांता लगा रहा।  
कस्बा निवासी तारिक और शाहजेब अपने चार अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को ऋषिकेश घूमने के लिए गए थे। शनिवार को ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर गंगा में नहाते वक्त तारिक और शाहजेब बह गए थे। बहाव तेज होने के कारण कुछ ही पल में दोनों युवक पानी में लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारिक और साबेज - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लापता हुए युवकों की तलाश जारी कर दी। सोमवार शाम तक भी दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला था। उधर कस्बे में स्थित दोनों युवकों के आवास पर रिश्तेदारों व अन्य मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों युवक सकुशल बरामद हो जाएं। दोनों युवकों के परिजन ऋषिकेश में ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें