फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी की खबरें: मेरठ में हादसे में तीन की मौत, जिंदा जल गया युवक; बागपत में ट्रक ने दो बहनों को कुचला

Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में दो कारों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मवाना में एक घर में आग लगने से युवक जिंदा जल गया। उधर, बागपत में भंडारा खाकर घर लौट रहीं दो बच्चियों को ट्रक ने कुचल दिया। 
विज्ञापन
1 of 8
Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र, मेरठ समेत आसपास के शहरों के बड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में खरखौदा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में थाना भावनपुर क्षेत्र के जेई निवासी इसरत, मोमिन और शाहब की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं ड्राइवर का हाथ कटकर अलग हो गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
साहब (ऊपर) और मोबिन की फाइल फोटो। कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह हादसा इको कार और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद इको कार सड़क पर तीन बार पलट गई। इस हादसे में इको कार के चालक का हाथ कट गया और दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
मकान में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत
मेरठ के मवाना में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लगने से 30 वर्षीय युवक आशु की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोहल्ला काबली गेट की वाल्मीकि गली की है। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मकान के प्रथम तल से युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा खुद आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

4 of 8
नवजात शिशु, new born baby - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया था और इसके पीछे क्या वजह रही। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ट्रक ने दो मासूम बहनों को कुचला, मौके पर मौत
बागपत में भंडारे से प्रसाद खाकर घर लौट रही दो मासूम बहनों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पाली गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। छह वर्षीय नबिया और तीन वर्षीय अलीना अपनी बहनों के साथ भंडारे से लौट रही थीं, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। परिजन और स्थानीय लोग बच्चियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

6 of 8
हादसे के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, 13 यात्री घायल
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लखनौर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 13 यात्री घायल हो गए। हादसा सोमवार आधी रात को हुआ, जब देहरादून से दिल्ली जा रही बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। टक्कर के कारण लकड़ी सड़क पर बिखर गई थी, जिसे जेसीबी की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
सत्यम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रामलीला देखकर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र की मौत
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र सत्यम की मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय साथी दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार रात मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव के पास हुआ। दोनों बाइक से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक ब्रेड से भरे टाटा मैजिक वाहन से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सत्यम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। तीन साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। बेटे की मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

8 of 8
दीपा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नोना में 28 वर्षीय दीपा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसके पति दिनेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया। दिनेश को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था और दो दिन पहले ही पारिवारिक समझौते के बाद दीपा ससुराल लौटी थी। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। दीपा के मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें