Meerut News: मेरठ में लड़के वालों ने दहेज में कार मांगी तो लड़की वालों ने खिलौना देकर रिश्ता तोड़ दिया। वहीं मजीदनगर में जियाउद्दीन के कपड़े के गोदाम में आग लग गई। शामली में बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में थार गाड़ी की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की वालों ने खिलौने वाली थार थमा दी। इतना ही नहीं, रिश्ता भी खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
खिलौने वाली थार दी।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मेरठ के सोलाना गांव के बब्बर ने अपनी बेटियों का रिश्ता ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटों महताब और जैद से तय किया था। करीब पांच महीने पहले तय हुए इस रिश्ते में सगाई के दौरान लड़की पक्ष ने दहेज का सामान और एक लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि शादी की बातचीत के दौरान लड़के पक्ष ने थार गाड़ी की मांग कर दी। इसके बाद लड़की वालों ने शमशेर को लालखत की रस्म के लिए घर बुलाया। सुबह से रात तक इंतजार कराने के बाद उन्हें खिलौने वाली थार देकर रिश्ता खत्म कर दिया। लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें इंसान नहीं, कार चाहिए थी, इसलिए कार दे दी है। वहीं, शमशेर खिलौना थार फेंककर वहां से चले गए।
विज्ञापन
3 of 8
गोदाम में धधकती आग।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ: मजीदनगर में कपड़े के गोदाम में लगी आग
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। मजीद नगर निवासी जियाउद्दीन का कपड़ों का गोदाम मजीद नगर में ही है। रविवार सुबह करीब पांच बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तपिश से आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। धुएं और गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए। सीएफओ के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
4 of 8
सुरेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शामली: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बहावड़ी गांव निवासी 63 वर्षीय सुरेंद्रपाल दिल्ली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त थे। वह 11 दिसंबर को होने वाली बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। सिक्का चौकी क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्ट्री के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
5 of 8
अनस की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ: बीपीटी छात्र की दुर्घटना में मौत, परिवार का बुरा हाल
मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीपीटी के छात्र अनस की मौत हो गई। 25 वर्षीय अनस सरधना के नानू गांव का रहने वाला था और सुभारती कॉलेज से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात हादसे के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
6 of 8
आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
बिजनौर: दोस्त की बहन की शादी में आए तीन युवक, 10 लाख की नगदी और जेवर चोरी कर फरार
दोस्त की बहन की शादी में आए तीन युवक 10 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उर्फ खैरपुर गांव का है। 26 नवंबर को अमित की बेटी की शादी थी। शादी में अमरोहा से आए बेटे कृष के तीन दोस्तों की कार में परिवार ने 10 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर रखवा दिए थे। आरोप है कि अगले दिन तीनों युवक कार समेत नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
7 of 8
पृथ्वीराज की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर: घर में भाकियू नगर अध्यक्ष का बेटे का शव, सीने में लगी गोली
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह के 22 वर्षीय बेटे पृथ्वीराज की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। पास में ही पिता की लाइसेंसी दुनाली बंदूक पड़ी थी। कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली का निशान मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
मेरठ में रविवार सुबह हाईवे पर छाया स्मॉग।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में छाई स्मॉग की चादर, बागपत और मुजफ्फरनगर में भी बढ़ा प्रदूषण
मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर की हवा में प्रदूषण का असर बरकरार है। रविवार सुबह कई इलाकों में स्मॉग की चादर दिखाई दी। मेरठ का एक्यूआई 193, बागपत का 200 और मुजफ्फरनगर का 228 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के मुकाबले मेरठ में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। सुबह और शाम के समय स्मॉग के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है।