फसल पर रूटरवेटर चलाते किसान
- फोटो : amar ujala
किसानों ने कहा गन्ना भाव तो सरकार ने बढ़ाया ही नहीं है, गन्ना मिलों ने अभी तक भुगतान भी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में किसान के पास अपनी फसल बर्बाद करने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा है।
उधर, बिनौली में किसान संजीव कुमार पुत्र सूबेदार देशपाल ने बुधवार को ट्रैक्टर चलाकर दस बीघा सरसों की फसल जोत दी। उसका कहना है कि वह सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज हैं। देश का किसान सड़क पर उतरकर नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहा है। सरकार किसानों की एक भी नहीं सुन रही।