Actor Mushtaq Khan
- फोटो : अमर उजाला
आईएएस अधिकारी को बताया, तब मुश्ताक का मुकदमा लिखा
अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण के मामले में बिजनौर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अपहरण के बाद बदमाश मुश्ताक को बिजनौर लेकर आए। बंधक बनाकर रखा और दो लाख की फिरौती भी वसूली कर ली। अन्य रकम आनी थी, इससे पहले मुश्ताक बदमाशों की चुंगल से छूटकर भाग गए। मुंबई पहुंचने के बाद मुश्ताक ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। बिजनौर में अपने करीबी को पुलिस के पास भी भेजा, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।