किसी भी परियोजना के शुरू होने से पहले इंजीनियरों को सुरक्षा के नियम सिखाए जाते हैं। लेकिन परतापुर तिराहे पर दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण में नियमों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है। कहीं पर भी रिफलेक्टर और संकेतक का प्रयोग नहीं किया गया है। लाइट भी नहीं लगाई गई है, जबकि निर्माणाधीन स्थल पर कई जगह गड्ढे है और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचएआई की लापरवाही पर अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट...