फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 45 साल के हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनके बारे में जानें ये अनजाने फैक्ट

Sun, 19 May 2019 06:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
मामूली किरदारों से लेकर फिल्म के मुख्य किरदार निभाने तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड सफर बेहर ही प्रेरणादायक और रोचक रहा है। सिनेमाई कैरेक्टर और असाधारण प्रतिभा के धनी नवाजुद्दीन ने हर उस भूमिका को बखूबी निभाया है जो उन्हें ऑनस्क्रीन दी गई। यूपी के एक छोटे कस्बे से निकलकर एक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाने में वह कामयाब रहे।19 मई 1947 को जन्में नवाज के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें: -
विज्ञापन

2 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
नवाज उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना कस्बे के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं। नवाज अपने आठ भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। नवाज आज भी अपने गांव जाते हैं तो अपने खेतों की देखभाल खुद करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वडोदरा में तीन साल तक एक कैमिस्ट के रूप में भी कार्य किया था। कैमिस्ट की नौकरी छोड़कर नवाज नई नौकरी की तलाश में दिल्ली आए।


 

4 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
दिल्ली में उन्होंने एक वॉचमैन के रूप में भी कार्य किया जहां उनहें 9 से पांच बजे तक खड़े रहने की ड्यूटी करनी होती थी। यहां थिएटर में एक नाटक देखने के बाद अभिनय में उनकी रुचि पैदा हुई और उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया।
 
 
विज्ञापन

5 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मुंबई का रुख किया। यहां उन्हें छोटे रोल मिले लेकिन इनसे गुजारा नहीं होता था। नवाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2004 में उनके पास मकान का किराया भरने तक के पैसे नहीं बचे थे। 

 
 
विज्ञापन

6 of 11
nawazuddin siddiqui,नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने पूरा समय अभिनय को दिया और आज वह इस मुकाम पर हैं। उन्होंने बताया कि जब फिल्म कहानी रिलीज हुई तब उनके माता पिता चालीस किलोमीटर बस से यात्रा कर अपने बेटे बिग स्क्रीन पर देखने आए थे।
विज्ञापन

7 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बेहद कम लोग यह जानते हैं कि नवाजुद्दीन का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद नवाज ने अपनी पूर्व प्रेमिका अंजलि सिद्दकी से शादी की है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

 

8 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : SELF
नवाजुद्दीन ने एक अपराधी के रूप में ऑनस्क्रीन कदम रखा था। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में अपराधी के रूप में 30-सेकंड की भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में एक छोटी सी भूमिका निभाई।

 

9 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर नवाज के कॅरियर के लिए बड़ा ब्रेक साबित हुई। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। 

 

10 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड में कदम रखने के बाद बारह साल के लंबे संघर्ष के बाद फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ने नवाज को लोकप्रियता दिलाई और वह इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम बन गए। इसके बाद मांझी द माउंटेन मेन, रमन राघव, जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें और भी लोकप्रिय एक्टर बना दिया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
नवाज़ एक ऐसे अभिनेता हैं, जो ऑन-स्क्रीन अपने यथार्थवादी किरदारों के लिए जाने जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौराना नवाज ने बताया था कि मुंबई आने से पहले उन्होंने केवल पांच फिल्म देखीं थीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें