फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह की बहन ने ट्रिपल तलाक पर कोर्ट के फैसले की तारीफ की, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Aug 2017 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
तीन तलाक मुद्दा
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला की नसीरुद्दीन शाह की कजिन सिस्टर ने खुलकर तारीफ की। कोर्ट के फैसले के बाद महिलाओं में खुशी देखने को मिल रही, तो वहीं कई महिलाओं ने सुप्रीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

2 of 7
तीन तलाक मुद्दा
वहीं मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाली और अस्तित्व संगठन की फाउंडर रेहाना अदीब ने भी कोर्ट के फैसला का स्वागत किया। ​अदीब का कहना है कि यह फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिये ऐसा साबित हुआ, जैसे जिंदगी की एक नई शुरूआत हुई हो। उन्होंने कहा कि अब आदमी तलाक देने से पहले डरेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

3 of 7
तीन तलाक मुद्दा
वहीं तीन तलाक से पीड़ित नसरीन ने तीन तलाक को खत्म किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। नसरीन का कहना है वास्तव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत की महिलाओं को आजादी मिलेगी।

4 of 7
आतिया साबरी को मिठाई खिलाते भाई
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में अपनी बहन आतिया साबरी को मिठाई खिलाते भाई रिजवान। सूचना मिल रही है कि सहारनपुर में आतिया साबरी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
सबा का फाइल फोटो
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबा ने भी सही बताया। सबा कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में टीचर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
तीन तलाक के फैसले पर महिलाएं खुश
इरफानी बेगम प्रधानाचार्य हमीदिया गर्ल्स हाईस्कूल खैरनगर ने तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा है कि तलाक के लिए नया कानून शरीयत के मध्यनजर बने ताकि उलमाओं को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीन तलाक मुद्दा
इंडोनेशिया में आयोजित व‌र्ल्ड मुस्लिमा अवॉर्ड 2014 में रनर का खिताब हासिल करने वाली नाजरीन ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में अदालत ने बड़ा कदम उठाया है, साथ ही कहा कि महिलाओं को नई शक्ति मिली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें