फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड में आलीशान आशियाना, पिता का म्यांमार में बिजनेस, अब रिमांड पर राज खोलेंगे मदरसे के छात्र

Thu, 01 Aug 2019 01:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शामली के जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार के चार लोगों में से तीन भाइयों का थाईलैंड में आलीशान मकान है और इनके पिता का व्यापार भी है। इनके परिवार का म्यांमार से 2013 से 2018 तक थाईलैंड में आना जाना लगा रहा है। ऐसे में इनका जलालाबाद जैसे छोटे कस्बे में एक मदरसे में शिक्षा लेना कई सवाल खड़े कर रहा हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यहां इनका सरपरस्त कौन है, जिसकी मदद से इन्होंने भारतीय दस्तावेज हासिल किए, इन सब सवालों का जवाब तलाशने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी है। म्यांमार दूतावास और उच्चायुक्त शरणार्थी कार्यालय से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए छात्रों नोमान अली, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद फुरकान हुसैन निवासी पाबेडान थाना कोजेडान यंगून म्यांमार से पूछताछ में मिली जानकारियों को तस्दीक करने में पुलिस जुट गई है।

4 of 6
शामली में स्थित मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों के मुताबिक तीनों भाइयों का परिवार काफी संपन्न है। पिता का म्यांमार में बिजनेस है। इन युवकों के एक भाई और एक बहन ओर है। अफसरों को ये बात चौंका रही है कि ये लोग इतने ही धनवान है तो जलालाबाद के मदरसे में आकर क्यों पढ़ रहे थे, पहचान क्यों छिपाई, सरकार से अनुमति लेने के बाद। किसी बड़े शहर या बड़े मदरसे में भी तालीम हासिल की जा सकती थी, इनके परिवार का 2013 से 2018 तक थाईलैंड में आना जाना लगा रहा। थाईलैंड में रहकर उन्होंने क्या किया? इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन

5 of 6
शामली में स्थित मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गिरफ्तार तीनों भाइयों के रिश्तेदार मामा का भी शामली और आसपास के जिलों में आना जाना रहा है। मामा का ही संपर्क पकड़े गए रोहिंग्या अब्दुल मजीद से हुआ था। मामा के कहने पर ही अब्दुल मजीद ने तीनों भाइयों को जलालाबाद के मदरसे में दाखिला दिलाया था। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि अब्दुल मजीद ने हाल ही में जलालाबाद में जो मकान खरीदा है, उसमें इन छात्रों के रिश्तेदार मामा ने ही तो उसकी आर्थिक मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदरसा - फोटो : अमर उजाला
जो भी बातें संज्ञान में आई हैं, वे आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चली हैं। ये लोग कितना सच बोल रहे हैं? इनके दस्तावेज सही है या नहीं? ये सभी जांच पूरी होने के बाद पुष्ट होंगी। इसके लिए म्यांमार दूतावास, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय से भी संपर्क किया गया है। सरकार को भी पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। जहां जहां भी इनके लिंक मिले हैं, संबंधित जनपदों को भी सूचित कर दिया गया है। सहारनपुर में जांच भी शुरू हो गई है। कोर्ट से अनुमति लेकर उन्हें रिमांड पर लेकर भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। - अजय कुमार, एसपी शामली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें