फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने की बाप की हत्या: कत्ल कर साफ किया खून, कपड़े बदले, चाकू धोकर सो गई बहनें; दिन में पोंछे मां के आंसू

Tue, 24 Feb 2026 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder News: मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के मोरना गांव में दो सगी बहनों ने सोमवार तड़के तीन बजे अपने पिता राम प्रसाद (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पाबंदी, टोका-टाकी और शादी नहीं करने की वजह से पिता से नाराज थीं। 
विज्ञापन
1 of 15
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP Crime News today in Hindi: मुजफ्फरनगर के मोरना के किसान राम प्रसाद (55) की हत्या और खुलासे के दौरान कई मोड़ आए। रात के अंधेरे में पिता की चाकुओं से वार कर हत्या करने वाली बहनें दिन निकलते ही मां चंद्रकली के आंसू पोंछती नजर आईं। सैकड़ों लोग मौके पर जमा थे और कक्षा 11 की छात्रा अपनी मां से लिपटकर रो रही थी। तब किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि दोनों बहनों ने ही पिता की हत्या की है। थाने पहुंचते ही पर्दा हटा तो दोनों के आंसू सूख गए।

गांव के रविदास मंदिर के पीछे बस्ती में सोमवार सुबह छह बजे महिलाओं के रुदन-क्रंदन की आवाजें आने लगी। जहां तक आवाज गई, वहीं से लोग किसान के घर की तरफ दौड़े। मुख्य दरवाजे के पास रामप्रसाद की लहूलुहान लाश पड़ी थी। बेटियां मां से लिपटकर रो रही थी और बेटे बदहवास थे। शोर मचा कि बदमाश घर में घुसे और हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन

2 of 15
आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां से लिपटकर रो रही कक्षा 11 की छात्रा के आंसू देख लोग व्याकुल हुए। करीब दो घंटे तक पुलिस जांच करती रही। इसके बाद परिवार के सदस्यों को थाने ले जाया गया। जांच के बाद साफ हुआ कि मां के आंसू पोंछ रही दोनों बहनों ही हत्या की वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन

3 of 15
मृतक किसान राम प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चांटा नहीं भूल पाई कोमल, चूल्हा अलग किया...रजी साजिश
मोरना के किसान राम प्रसाद के घर में आए दिन झगड़ा रहता था। पड़ोसी पहुंचते और मामले को शांत कराते थे। एक महीने पहले पिता ने गुस्से में बड़ी बेटी कोमल को चांटा मार दिया था। बेटी ने भी पलटवार किया तो पिता-पुत्री के बीच खींचतान हुई। पड़ोसियों ने किसी तरह मामले को शांत किया। 

4 of 15
आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झगड़े के बाद से कोमल ने अपना चूल्हा अलग कर लिया। एक ही घर में वह अलग खाना बनाने लगी। सिर्फ पिता नहीं, बल्कि भाई से भी वह नफरत करती थी। कक्षा 11 में पढ़ने वाली छोटी बहन को खूनी योजना में शामिल किया। 
विज्ञापन

5 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की हत्या की योजना बनाई। पहले परिचित युवक से बहाने से नींद की गोलियां मंगाई। खीर में परिवार को गोलियां मिलाकर खिलाई, जिसके बाद परिवार सो गया। 
विज्ञापन

6 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर से शादियां...एक बहन ने कर ली थी लव मैरिज
पुलिस जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि परिवार में लड़कियों की शादियां देर से की जा रही थी। आरोपी कोमल ने भी पुलिस के सामने यह बात स्वीकारी। एक बहन की शादी को लेकर भी कहासुनी हुई थी, बाद में उसने लव मैरिज कर ली।

 
विज्ञापन

7 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहनावे...उठने-बैठने और घर से निकलने पर पहरा
पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतक बेटियों के पहनावे को लेकर सख्त था। उनके उठने-बैठने को लेकर आए दिन नाराजगी जताई जाती। घर से आसपास तक नहीं जाने दिया जाता था। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी,जिसके बाद बेटियों ने ही पिता की हत्या की योजना बना डाली।
 

8 of 15
किसान की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुकतीर्थ में किया गया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद किसान राम प्रसाद का शव मोरना होते ही सीधे शुकतीर्थ में घाट पर ले जाया गया। यहां परिवार के सदस्यों, ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में किसान का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, गांव में भी पुलिस ने गश्त की है।

 

9 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी होना गुनाह है क्या कोई पछतावा नहीं
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कोमल ने कई बार कहा कि पिता बेटा और बेटी में फर्क करते थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता तंज कसते हुए उसे अपमानित करते थे। उनके सामने पिता की हत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसने यह भी सवाल किया कि क्या बेटी होना गुनाह है। 
 

10 of 15
हत्या के बाद विलाप करती किसान की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने दो घंटे में ही हत्या की घटना का खुलासा किया है। दोनों आरोपी बहनों का चालान कर दिया गया। अभी इस मामले की जांच जारी है।
 

11 of 15
किसान राम प्रसाद की फाइल फोटो और आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना में किस समय क्या हुआ
समय घटनाक्रम
03:00 बजे रात के रामप्रसाद की हत्या
06:00 बजे सुबह लोगों को जानकारी
07:30 बजे सुबह पुलिस को सूचना
08:00 बजे सुबह पुलिस मौके पर पहुंची
10:00 बजे सुबह परिवार की धान लाया गया
12:00 बजे दोपहर आरोपी ने सरेंडर किया

12 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाबंदियों से खफा दो बेटियों ने पिता की चाकू से गोद की हत्या
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के मोरना गांव में दो सगी बहनों ने सोमवार तड़के तीन बजे अपने पिता राम प्रसाद (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पाबंदी, टोका-टाकी और शादी नहीं करने की वजह से पिता से नाराज थीं। भाई अमित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो घरेलू चाकू, खून से सने कपड़े, नींद की गोलियां व खाली रैपर बरामद किए हैं। एक हत्यारोपी कक्षा 11 की छात्रा है। 

13 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाल अपचारी होने की वजह से उसे राजकीय बालगृह बालिका नोएडा भेजा गया है। वहीं, बालिग आरोपी को महिला जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे किसान राम प्रसाद का शव घर के मुख्य दरवाजे के पीछे खून से लथपथ मिला। 

 

14 of 15
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन और पेट पर वार किए गए थे। जानकारी होने पर लोग मौके पर जमा हो गए। पड़ोसी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू कराई।

 
विज्ञापन

15 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का कहना था कि बदमाशों ने हत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को नाली के पानी का रंग लाल दिखा और घर के नल पर लाल रंग के धब्बे दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस राम प्रसाद की पत्नी, बेटे-बेटियों को भोपा थाने ले गई। 

सबसे अलग-अलग पूछताछ की। बड़ी बेटी कोमल और कक्षा 11 की छात्रा से पूछताछ में खुलासा हुआ। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कहा कि पिता घर से नहीं निकलने देते थे। टोका-टाकी करते थे, जिस कारण वह परेशान थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें