फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित अधिकारी को लेकर बड़ा खुलासा, हरियाणा में बेची थी चार बुलेटप्रूफ जैकेट और...

Fri, 30 Oct 2020 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शिक्षक नेता का अपराधी बेटा सुनील चंद्रा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ अब तक चार बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेच चुका था। आरोपी से जैकेट्स खरीदने वाले सभी लोग फिलहाल हरियाणा के हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जानसठ पुलिस ने बुधवार को मीरापुर के मोहल्ला पछाला निवासी शिक्षक नेता चंद्रपाल के बेटे सुनील चंद्रा और उसके दो साथियों मान सिंह, निवासी कासमपुर खोला और मेरठ के मोहनपुरी निवासी श्याम किशन मेहरा को गिरफ्तार कर बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सुनील चंद्रा बीज निगम में अकाउंट ऑफिसर रहा है, जिसे लाखों के गबन में निलंबित किया गया था। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात नेपाल सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया था।

4 of 5
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी सुनील चंद्रा व उसके साथियों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर पता चला है कि सुनील चंद्रा मेरठ निवासी श्याम किशन मेहरा के माध्यम से चेन्नई से बुलेटप्रूफ जैकेट्स लाकर अब तक चार लोगों को बेच चुका है। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। जिन चार लोगों को जैकेट्स बेचने की जानकारी मिली है, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
muzaffarnagar news, up police - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपी सुनील चंद्रा के गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के साथ ही उससे बुलेटप्रूफ जैकेट्स खरीदने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की चार टीमों का गठन किया गया है। बहुत जल्द इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें