फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कांड में खुलासा: 'चेन्नई में प्रेमी, पड़ोसी से मंगवाई गोलियां', चाकू के वार से निकली रिश्तों की चीख

Wed, 18 Feb 2026 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर के बसी कलां गांव में युवती ने अपने पूरे परिवार को चाय में नशे की गोलियां पिलाकर बेहोश किया। फिर भाभी पर चाकू से हमला किया। इसके बाद चार साल की भतीजी को घर में रखे पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। तीन बच्चों को भी घायल कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 9
Muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर के गांव बसी कलां में पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कहा कि बदमाशों ने वारदात अंजाम दी है। परिवार के सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, ऐसे में पुलिस को शक हुआ।

आरोपी कमरे में बेसुध पड़ी थी, जिस कारण पुलिस का शक और अधिक बढ़ गया। पुलिस रात में ही सभी परिजनों को थाने ले गई थी। वहां पूछताछ के बाद घटना का सच सामने आया। दो घंटे की तलाश के बाद इसरा का शव मिला।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ और बरामद चाकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोई पछतावा नहीं... रोज टोकती थी भाभी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवती से पूछताछ की गई है। उसे अपनी गलती का कोई पछतावा नजर नहीं आया है। उसने घटना करना स्वीकार किया है। साथ ही कहा कि वह भाभी की टोका-टाकी से आहत थी।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे की पूछताछ में हुआ मामला साफ
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों से भी पूछताछ की। तीन घंटे की पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया था। आरोपी युवती ने घटना करना बताया। पुलिस ने चाकू व घर से तीन नशीली गोलियां भी बरामद कर ली। एसओजी, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ - फोटो : पुलिस
भाभी ने तय कराई माना की शादी... बढ़ गई नफरत
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ननद की शादी भाभी फिरदौस ने ही तय कराई थी। इसके बाद भी ननद का रवैया नहीं सुधरा, बल्कि वह मोबाइल पर प्रेमी से बात करती रहती थी। यह फिरदौस को अच्छा नहीं लगता था।
विज्ञापन

5 of 9
इसी टंकी में डुबोकर मासूम को मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है परिवार
परिजनों ने बताया गया घायल फिरदौस के पति इमरान सहित छह भाई है। जिनमें इमरान के अलावा फैजान, उवेश, शमशाद, आमिर व उमर है। आमिर व उमर अविवाहित है। जबकि चार अन्य भाइयों की शादी हो चुकी है। परिवार के पुरुष सदस्य कपड़े की फेरी लगाने के लिए गए हुए थे। फैजान बुढ़ाना में रहता है जबकि अन्य भाई गांव में ही रहते है। आरोपी की एक भाभी मकान के ऊपरी हिस्से में सोई हुई थी।
विज्ञापन

6 of 9
इसी टंकी में डुबोकर मासूम को मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेन्नई में काम करने गया है प्रेमी... पड़ोसी से मंगाईं गोलियां
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवती का तीन साल से प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक से चल रहा है। उसका प्रेमी वर्तमान में चेन्नई में काम करने गया है। पड़ोस के ही युवक से एक सप्ताह पहले नशीली गोलियों का पत्ता मंगाया। 17 गोलियां सोमवार रात में उसने घर में मौजूद भाभी उसके चार बच्चों, अपने पिता यामीन, मां बाली, बहन अंजुम को चाय में पिला दी थी।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर के बसी कलां गांव में माना (24) ने अपने पूरे परिवार को चाय में नशे की गोलियां पिलाकर बेहोश किया। भाभी फिरदौस पर चाकू से हमला किया और भतीजी इसरा (4) को घर में रखे पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। तीन बच्चों को भी घायल कर दिया। फिरदौस ननद को शादी तय होने पर प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से मना करती थी।

8 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बसी कलां गांव से सोमवार रात लगभग दो बजे बुजुर्ग यामीन के घर में उनकी पुत्रवधू फिरदौस पर हमला कर चार साल की पोती इसरा के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल फिरदौस को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल साद (10), आयशा (8), नबिया (7) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

9 of 9
बरामद चाकू - फोटो : पुलिस
दो घंटे तलाश करने पर घर में ही रखे पानी के टैंक से मासूम इसरा का शव मिला। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि ननद माना की शादी तय हो गई थी। वह गांव के ही अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। फिरदौस मना करती थी। फिरदौस के भाई बुढ़ाना निवासी गुलजार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें