फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बेटे की जान की भीख मांगती रही मां, पर मामाओं का दिल न पसीजा, मासूम भांजे ने तोड़ा दम

Wed, 17 Sep 2025 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। ताऊ के बेटे से शादी करने से नाराज भाइयों ने बहन पर हमला कर दिया। बेल्ट से गला घोंटने की कोशिश में मासूम भांजे की मौत हो गई। मां बेटे की जिंदगी की भीख मांगती रही, पर भाइयों को रहम नहीं आया।
विज्ञापन
1 of 6
मुजफ्फरनगर में बहन पर हमला, भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में एक ऐसा पारिवारिक विवाद हुआ जिसने सबको हिला दिया। दो भाइयों ने बहन पर बेल्ट कस दी, इसी बीच मासूम भांजे ने दम तोड़ दिया। 

बागपत के बड़ावद गांव के रहने वाले परिवार के बीच शहर के प्रेमपुरी में किराए के मकान में विवाद हुआ। दोनों किशोर भाई अपनी बहन के गले में बेल्ट का फंदा बनाकर घुमाते रहे। मकान में रह रहे दूसरे किराएदारों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें भगा दिया। भांजे की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

2 of 6
मुजफ्फरनगर में बहन पर हमला, भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

प्रेमपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली पार्वती और उसकी बेटी छोटी का भाइयों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि भाइयों ने बहन के 11 माह के बेटे की जान ले ली और बहन का गंभीर रूप से घायल कर डाला। 

विज्ञापन

3 of 6
मुजफ्फरनगर में बहन पर हमला, भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चीख सुनकर मकान में रह रहे दूसरे किरायेदार मौके पर दौड़े और मां बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली और भगा दिया। सबके सामने बहन चीखती रही, पर मदद न मिल सकी।

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ 11 महीने का मासूम अभिषेक झगड़े के दौरान गंभीर चोटिल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। मां गोद में बेटे की लाश लेकर विलाप करती रही।

विज्ञापन

5 of 6
मुजफ्फरनगर में बहन पर हमला, भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में सामने आया कि छोटी ने ताऊ के बेटे से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से नाराज भाई कई दिन से दबाव बना रहे थे। गुस्से में उन्होंने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुजफ्फरनगर में बहन पर हमला, भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट करेगी। फिलहाल परिवार मातम में डूबा है, मां की चीखें सुनकर हर किसी की आंख भर आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें