घर से खुशी- खुशी बिटिया की डोली उठी, लेकिन परिवार में किसी को क्या पता था कि अगला ही दिन उनके लिए मनहूस होगा। सजी दुल्हन का जनाजा देख लोगों के दिल कांप उठे।
मेरठ में दिल्ली- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार रात को दौराला थाना क्षेत्र में लूटपाट के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक-दूजे के होने से पहले ही 'साथ' बिछड़ गया। शायद कुदरत को ये साथ मंजूर नहीं था, जिससे दोनों के परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा।