फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद शाकिब ने शव की पहचान छुपाने को किया ये काम, एक साल तक खुद ही बदलता रहा था युवती की डीपी

Thu, 04 Jun 2020 11:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • युवती को इंसाफ दिलाने के लिए कम पड़ेंगे सुबूत
  • खुलासे के बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई कटी गर्दन
विज्ञापन
1 of 8
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ एक साल पहले लुधियाना निवासी युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए सुबूत काफी कम हैं। पुलिस अभी तक छात्रा की कटी गर्दन और हाथ बरामद नहीं कर पाई है। ऐसे में युवती को न्याय दिलाना पुलिस के लिए कम बड़ी चुनौती नहीं है।

धोखे, फरेब और जालसाजी की बुनियाद पर गढ़ी गई एक प्रेमकहानी का किस तरह खौफनाक अंत हुआ और कैसे युवती की हत्या के बाद आरोपी शाकिब एक साल तक युवती के घरवालों को गुमराह करता रहा, आगे विस्तार से जानें :-
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी साकिब ने लुधियाना की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। उसने युवती से नगदी-जेवरात मंगाए और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक साल बाद हत्या का खुलासा हुआ। यहां तक कि हत्या के बाद शातिर आरोपी शाकिब ने युवती की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और एक हाथ काटकर अलग अलग जगह फेंक दिए थे। आरोपी साकिब और उसके परिजनों ने हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

3 of 8
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया। अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस सुबूत पेश करने होंगे। पुलिस द्वारा बरामद किया गया शव लुधियाना निवासी युवती का ही था, यह बात सिर्फ आरोपियों के बयान में है। पुलिस के पास अपनी बात साबित करने का कोई ठोस सबूत नहीं है। 

हत्यारा शाकिब कितना शातिर है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने युवती के परिजनों को उनकी बेटी की हत्या की एक साल बाद तक भनक नहीं लगने दी। 

4 of 8
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के अनुसार, युवती की गर्दन व हाथ काटकर तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने युवती का धड़ खेत से बरामद किया था। पहचान ना होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था।

फॉरेंसिक जांच के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। युवती के परिजनों ने भी सिर्फ आरोपी साकिब के कहने पर माना कि अब उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। छात्रा की मां भी साकिब को अमन के नाम से जानती थी।
विज्ञापन

5 of 8
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला
युवती को मौत के घाट उतारने के बाद भी साकिब उसके परिजनों को धोखा देता रहा। वह युवती के मोबाइल से लगातार उसके परिजनों से व्हाट्स और फेसबुक पर बात करता रहा।

वह रुटीन में उसकी डीपी भी बदलता रहता था। युवती की मां ने कई बार बेटी से मिलने के मेसेज किए, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देता था। साकिब ने एक साल तक इस बात का खुलासा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

6 of 8
हत्या का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपियों को भेजा जेल 
दौराला पुलिस ने मुख्य आरोपी साकिब, पिता मुस्तकीम, भाई मुसरत, भाभी   रेशमा, इस्मत और दोस्त अयान को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। उसके बाद अस्थायी जेल में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि साकिब की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी, फावड़ा और युवती का मोबाइल बरामद हुआ है। युवती का कटा सिर और हाथ बरामद करने का प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नकदी और जेवर का कुछ नहीं पता 
युवती की मां ने हत्या के खुलासे पर संतोष जताया, लेकिन कई सवाल भी उठाए। कहा कि बेटी 4 मई 2019 को बुआ के घर से 25 लाख नकद और 15 तोला सोने के जेवर लेकर गई थी।

पुलिस ने अपने खुलासे में उसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया। उसका पता भी नहीं लगाया। वह सिर्फ आरोपियों की कहानी सुनकर बेटी की हत्या किए जाने पर विश्वास कर रहे हैं। पुलिस ने बेटी से जुड़ा कोई सामान नहीं दिखाया, जो कि साक्ष्य हो।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
युवती की मां ने बताया कि आरोपी साकिब बेटी को पीटता था, यह बात करनाल से पता चली थी। उन्होंने कई बार साकिब को बेटी को छोड़ने की चेतावनी दी। लेकिन वह कहता था कि बेटी उनके पास आने को तैयार नहीं है।

25 अप्रैल 2019 को बेटी घर पर आई थी। उन्होंने उसे बुआ के घर छोड़ दिया था। इसके बाद 4 मई को बुआ के घर से जेवरात और नकदी लेकर साकिब के साथ फरार हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें