विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जुए और शराब की लत ने पहले भी तबाह किए परिवार
ब्रह्मपुरी की खौफनाक घटना अब भी लोगों के जेहन से नहीं निकल पा रही है। जुए और शराब की लत ने पहले भी कई परिवारों को तबाह किया है। इस क्षेत्र में वर्ष 2015 में ब्रह्मपुरी में कसीनो चलाने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण शर्मा व कालिया सहित उनके गुर्गों ने तीन युवकों की हत्या कर दी थी।
वर्ष 2017 में परचून व्यापारी की दुकान में घुसकर हत्या भी जुआ खेलने के विवाद में हुई थी। वहीं, ब्रह्मपुरी के रहने वाले संदीप, दीपांशु हरेंद्र सहित कई लोग भी जुए और शराब से जुड़े मामलों में जेल भेजे गए। इसके अलावा माधवपुरम को भी जुए और सट्टे का गढ़ माना जाता है।