मेरठ के किठौर में एक युवक मंगलवार सुबह अचानक थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसा की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे लेकर घटनास्थल पहुंची। यहां युवक के मौसा का शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा हुआ था।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह भी बताई। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के दामाद ने पुलिस में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे भांजे ने मौसा की हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।