फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा, बरामद पिस्टल से नहीं तो कैसे मारा, तस्वीरें

Fri, 21 Sep 2018 01:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल के गटर से बरामद पिस्टल की फोरेंसिक जांच ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फोरेंसिक जांच के मुताबिक जेल के गटर से बरामद पिस्टल से गोली ही नहीं चली, यानि मुन्ना बजरंगी की हत्या किसी दूसरे असलाह से की गई।
विज्ञापन

2 of 8
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को करीब 20 दिन पहले फोरेंसिक रिपोर्ट मिली, जिस पर आपत्ति लगाकर दोबारा जांच के लिए भेज दिया गया था। फिलहाल पुलिस कुख्यात सुनील राठी के कुबूलनामे के जाल में उलझकर रह गई।
विज्ञापन

3 of 8
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जेल से बरामद 10 खोखों की जांच से पता चला है कि ये अलग-अलग असलाह के हैं। ऐसे में हत्या की वारदात में तीन असलाह प्रयोग करने की आशंका जताई जा रही है।

4 of 8
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo
बागपत जेल में नौ जुलाई की सुबह करीब सवा छह बजे मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने कुख्यात सुनील राठी को नामजद कराया। राठी ने पुलिस को बताया था कि हत्या के बाद वारदात में प्रयुक्त पिस्टल गटर में फेंक दिया था। करीब 12 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद किया था।
विज्ञापन

5 of 8
बागपत जेल - फोटो : self
एसएसआई रजनीश कुमार ने सुनील राठी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया और पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आगरा में जांच के बाद खुलासा हुआ है कि जिस पिस्टल की जांच कराई गई है, उससे गोली ही नहीं चली। इसका सीधा मतलब यही है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या में कोई दूसरा असलाह प्रयोग किया गया। हाईप्रोफाइल हत्या के इस मामले में बड़ी साजिश का अंदेशा है।
विज्ञापन

6 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी बागपत शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि उनके आने से पहले फोरेंसिक रिपोर्ट मिली थी, जिस पर आपत्तियां लगाकर दोबारा जांच के लिए भेजी गई है। उन्होंने पहली रिपोर्ट नहीं देखी और अब तक उन्हें दूसरी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

7 of 8
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
वायरल फोटो ने भी उठाए सवाल, पुलिस को नहीं मिला मोबाइल 
जेल से मुन्ना बजरंगी की लाश की दो तस्वीरें वायरल हुई थी।  पहली तस्वीर में बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से में गोली का निशान नहीं है, जबकि दूसरी तस्वीर में है। सवाल है कि क्या हत्या के वक्त तस्वीरें खींची जा रही थी। फोटो कौन खींच रहा था।
विज्ञापन

8 of 8
munna bajrangi - फोटो : self
दूसरा सवाल यह है कि पुलिस ने जेल में सर्च अभियान दो बार चलाया है, लेकिन सवा तीन माह बाद भी पुलिस को बागपत जेल से एंड्रायड मोबाइल नहीं मिला है। आखिर किसने फोटो वायरल किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें