यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मिला था भीम आर्मी की गतिविधियों का इनपुट
गांव मोरना निवासी श्याम भीम आर्मी से जुड़ा हुआ है। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, श्याम ने दलित समाज के करीब 30 लोगों के साथ एक स्थान पर बैठक कर शुक्रवार को सुबह 11 बजे रविदास आश्रम में इकट्ठे होने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके बाद हनुमत धाम में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर उस पर कब्जा किया जाएगा। इसके बाद गुरुवार रात में ही गांव शुक्रतारी, भोकरहेड़ी, वजीराबाद, बिहारगढ़, फिरोजपुर, ककराला, भेडाहेड़ी, चौरावाला और बेहड़ा सादात के दलित समाज के लोगों को फोन कर इस बाबत सूचना भी दे दी गई। इसके बाद ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ।