फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: जूतों के फीते से गला घोटकर मां-बेटी की हत्या, कमरे में मिले दो गिलास, जल्द होगा खुलासा

Thu, 03 Jan 2019 06:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
murder
यूपी के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात मां-बेटी की जूते के फीते से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे दोनों के शवों को बोरो में भरकर ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर बोरे सड़क पर डालकर फरार हो गए। डीआईजी, एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन डीआईजी ने दावा किया कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आगे तस्वीरों में जानें कैसे हत्यारों ने वारदात को दिया अंजाम:-
विज्ञापन

2 of 8
murder
हरिनगर बिड़ौली गांव में कमला (50) पत्नी स्व.सहंसरपाल और उसकी बेटी सोनू (23) अकेली एक मकान में रहती थी। सोनू शामली के वीवी इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। जीवन यापन के लिए कमला ने अपने मकान में ही आटा चक्की लगाई हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
murder
बुधवार रात करीब दो बजे कमला के पड़ोसी मोहर सिह कश्यप की पत्नी मुकेश ने बाहर सड़क पर कुछ आहट सुनी। उसने देखा तो बाहर दो युवक कंधे पर दो बोरे लादकर ले जा रहे थे। उसने समझा कि शायद चोर कमला की चक्की से आटा चोरी कर ले जा रहे हैं। उसने शोर मचा दिया तो दोनों युवक बोरों को सड़क पर डालकर ही फरार हो गए। गांव में जाग हो गई। 

 

4 of 8
murder
गांव में ही कमला का भतीजा सतीश भी पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। झिंझाना थानाध्यक्ष ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे खोलकर देखे गए तो उनमें मां-बेटी के शव थे। बोरो में दोनों के जूते और फीते भी थे। इंस्पेक्टर के अनुसार गले पर फीते के निशान थे। संभवतः फीते से ही गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में घर के कमरे से पानी के दो गिलास भी मिले। इससे आशंका है कि दोनों हत्यारे पहले से ही परिवार के परिचित थे। 
विज्ञापन

5 of 8
murder
पुलिस ने दोनों के शवों को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। रात को ही एएसपी अजय प्रताप, सीओ कैराना राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह सहारनपुर रेंज के डीआईजी शरद सचान, एएसपी अजय कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और अधिनस्थों को दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई।  

 
विज्ञापन

6 of 8
murder
डाग स्क्वॉड और फॉरेंसिक जांच टीम ने भी पहुंचकर जांच की। घर के बर्तनों और मौके से मिले सामान की जांच कर फिंगर प्रिंट लिए गए। मृतक के भतीजे ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीआईजी शरद सचान और एसपी अजय कुमार ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि दो तीन दिन में केस का खुलासा हो जाएगा। गौरतलब है कि  कमला के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है जबकि कुछ साल से उसका एक बेटा लापता है। जिस का आज तक कोई सुराग नहीं है। 
 
 
विज्ञापन

7 of 8
murder
डीआईजी शरद सचान ने बताया किमौके पर सीओ कैराना राजेश तिवारी के अलावा एएसपी अजय प्रताप, एसपी शामली अजयकुमार के अलावा डीआईजी शरद सचान ने घटना स्थल को मौका मुआयना कर अधीनस्थो को घटना को खोलने संबधी दिशा निर्देश दिये है। बाद में डाग स्कावायड ने अपने डांग के साथ हत्यारो के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन भीड अधिक होने पर कोई खास सफलता नही मिली, फिगर प्रिंट एक्सपर्ट ने बर्तनों से प्रिंट उठाये। 
विज्ञापन

8 of 8
murder
सर्विसलांस प्रभारी ने मोबाईल लोकेशन को चैक किया है। मृतका के जेठ के बेटे सतीश निवासी हरिनगर बिडौली ने अज्ञात हत्यारो के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी एजेंसियों के माध्यम से घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।  आरोपीयो की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें