फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छोटी सी जिद... खामोश हो गईं तीन जिंदगियां, झगड़े की वजह से हर कोई हैरान; बेटी-बेटे को जहर दे मां ने दी जान

Sat, 17 Jan 2026 11:11 AM IST
शाहरुख खान विनीत तोमर, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur mother and kids death news: सहारनपुर में एक महिला ने बेटी और बेटे को जहर देने के बाद खुद भी जान दे दी। शौचालय के विवाद में महिला ने जानलेवा कदम उठाया। गांव के बाहर तीनों बेसुध मिले। मौके से सल्फास की खाली शीशी मिली। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
1 of 11
saharanpur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Saharanpur Suicide: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में एक महिला ने घर में विवाद के बाद दो बच्चों को जहर देकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बलियाखेड़ी गांव में शौचालय पहले इस्तेमाल करने की छोटी सी जिद थी, कोई बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन उसका परिणाम इतना घातक होगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा। मामूली सी बात ने एक मां और उसके दो बच्चों की जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। 

शौचालय तो वहीं रहेगा, लेकिन तीन जिंदगी इस दुनिया से चली गईं, जो अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं। क्या जान इतनी सस्ती है कि मनीता ने पल भर में मौत को गले लगा दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
बलियाखेड़ी गांव में तीन मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीता का पति और ससुराल के लोगों से होता था विवाद
दरअसल, पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मनीता का अपने पति और ससुरालियों के साथ अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की जो वजह सामने आई वह बेहद हैरान कर देने वाली है।

 
विज्ञापन

3 of 11
मनीता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी मनीता
गागलहेड़ी थाना प्रभारी के अनुसार, मनीता सुबह के समय छत पर बने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी। छत पर जेठानी का परिवार था। उनके बीच कहासुनी हुई और वह शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकी। इसके बाद वह घर से निकल गई।

 

4 of 11
बेटी नित्या की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर ही अंदर घुट रही थी महिला
ससुरालियों ने भी सोचा कि मायके चली गई होगी। क्योंकि वह पहले भी मायके चली जाती थी। इसलिए किसी ने भी इतनी गंभीरता से नहीं लिया। दिन भर सभी अपने कामकाज में व्यस्त हो गए, लेकिन मनीता अंदर ही अंदर घुट रही थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीता अपने मायके से ससुराल जाने के लिए शाम के समय निकली तो जरूर, लेकिन मायके तक नहीं पहुंची और देर शाम तीनों गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़े मिले। तब सभी के हाथ-पैर फूल गए। मनीता के पास से सल्फास का खाली पैकेट भी मिला।

 
विज्ञापन

6 of 11
पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मनीता के पिता व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मेरी बहन और बच्चों को जहर देकर मारा'
इस पूरे मामले में मनीता के भाई गांव मोहद्दीनपुर निवासी जसबीर ने ससुरालियों पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जसबीर का कहना है कि बहन मनीता के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी उनके परिवार में झगड़ा हुआ था। 

 
विज्ञापन

7 of 11
पोस्टमार्टम हाउस पर जमा परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया था। कहा था कि तुम्हारा यहां कुछ नहीं है। इसके बाद बहन मनीता घर आ गई थी। शाम को ससुराल पहुंचने पर ससुर, जेठ और जेठानी ने मनीता और उसके बच्चों को जहर दिया गया। 

 

8 of 11
बलियाखेड़ी गांव की मनीता, उसकी बेटी नित्या और बेटा कार्तिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम के समय उनके पास नीटू का फोन आया, जिसने कहा कि 20 हजार रुपये लेकर अस्पताल आ जाओ। पूछने पर बताया कि अस्पताल आने पर ही पता लग जाएगा। इसके बाद जसबीर अपने भाई के साथ मनीता की मौत हो गई है। बाइक से अस्पताल पहुंचा। वहां देखा कि मनीता की मौत हो गई।
 

9 of 11
बलियाखेड़ी गांव में तीन मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में मनीता (30), उसकी छह साल की बेटी नित्या और तीन साल के बेटे कार्तिक जाहरवीर महाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में मिले। उनके पास सल्फास की खाली शीशी पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। थाना जनकपुरी के गांव मोहद्दौनपुर निवासी मनीता की शादी साल 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू के साथ हुई थी। नीटू मजदूरी करता है। मनीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 

10 of 11
मनीता और उसके दोनों बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही मनीता की पति के अलावा ससुराल वालों से भी अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह छत पर बने शौचालय के इस्तेमाल को लेकर मनीता का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। देर शाम ग्रामीणों ने मनीता और उसके दोनों बच्चों को गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। मनीता के भाई जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें