धर्मांतरण के विरोध में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता व उनके साथियों के हंगामा करने पर ब्रह्मपुरी थाने में छबीली उर्फ शिवा, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा पत्नी ननकी, ततली पत्नी सरदार, रीना पत्नी निक्कू पर धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज हो गया। एलआईयू, आईबी समेत कई खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। जहां पर क्रिश्चियन धर्म से जुड़ीं कुछ पुस्तकें मिलीं। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बयान दर्ज कराए।
दरअसल, शुक्रवार को इस बारे में खबर फैली तो बजरंग दल कार्यकर्ता और समाजसेवी सचिन सिरोही मंगतपुरम पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी किताबें और आर्थिक मदद लेने वाले लोगों की सूची ढूंढ ली। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।