मेरठ में शोभापुर-कंकरखेड़ा के चर्चित अनुसूचित-गुर्जर संघर्ष में गोपी पारिया की हत्या के बदले एक और हत्या हो गई। शनिवार को दायमपुर के पास मिले युवक के शव की रविवार को मोनू गुर्जर (25) पुत्र मांगेराम निवासी शोभापुर के रूप में शिनाख्त होने पर फिर से जातीय तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं यदि मोनू के परिजनों की मानें और सोशल मीडिया पर पिछले साल वायरल की गई सूची पर नजर डालें तो सामने आ रहा है कि टारगेट पर तो मोनू के ताऊ के दो बेटे थे। लेकिन निशाना मोनू को बनाया गया-
विज्ञापन
2 of 8
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : फाइल
पिछले साल दिसंबर में शोभापुर गांव के ही आशीष गुर्जर की एलानिया गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। माना गया कि गोपी परिया की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। उसी समय एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें नौ लोगों के फोटो समेत चेतावनी दी गई थी।
लिखा गया था कि इन लोगों की मौत किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति के हाथ लिखी है। कोई बीच में दखल न दे। कहा गया था कि सूची गोपी पारिया पक्ष के किसी व्यक्ति ने जारी की है और उसमें सभी गुर्जर युवकों को टारगेट करने की बात कही गई थी। इस सूची में सबसे पहले आशीष गुर्जर की फोटो थी जिसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अनिल, मनोज, कपिल, सुनील, जॉनी, ललित, विष्णु व वासु की थी।
विज्ञापन
3 of 8
घर के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस सूची में मोनू गुर्जर का नाम नहीं था पर इस सूची में शामिल अनिल और सुनील दोनों ही मोनू के ताऊ गुलवीर के बेटे हैं। गोपी की हत्या के आरोप में सुनील जेल गया था, जो फिलहाल बाहर है। कपिल पर भी यह आरोप लगा था और वह भी इस समय जेल में नहीं है। मनोज फिलहाल जेल में ही है। ऐसे में इस सूची पर पुलिस ने एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है। चूंकि जिस तरह से एक बार फिर से इस प्रकरण में यहां तीसरी हत्या हुई है उसने पुलिस के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है।
4 of 8
खेत में मिला मोनू गुर्जर का शव
- फोटो : अमर उजाला
गोपी की बरसी में दस दिन बाकी
शोभापुर के गोपी पारिया की बरसी में अभी दस दिन बाकी हैं। दो अप्रैल को मेरठ में बवाल हुआ था और चार अप्रैल को गोपी की हत्या कर दी गई थी। दस दिन बाद उसकी बरसी है। उससे पहले ही एक और हत्या ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
मोनू की हत्या राजनीतिक साजिश तो नहीं
लोकसभा चुनाव के नाजुक समय में एक ऐसी हत्या जिसे जातीय संघर्ष का परिणाम माना जा रहा होे, कहीं राजनीतिक साजिश का हिस्सा तो नहीं। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है। गांव शोभापुर में जिस तरह से गुर्जर तथा अनुसूचित जाति के लोगों के बीच तनातनी है, उसने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को न केवल इस समय बल्कि मतदान के दौरान भी अब यहां गंभीरता से निगाह रखनी होगी।
विज्ञापन
6 of 8
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सूची में शामिल आशीष गुर्जर की कर दी गई थी हत्या
अब मोनू की हुई हत्या लेकिन मोनू नहीं, उसके दो तहेरे भाई सूची में शामिल थे
दो अप्रैल 2018 की घटना मेरठ में अचानक नहीं हुई थी। प्रदर्शन करने आए कुछ युवकों के हाथों में जिस तरह से लाठी-डंडे थे और जिस तरह से उन्होंने चेहरों पर नकाब लगाकर तोड़फोड़ की, उसने तब भी सवाल खडे किए थे। यानी यह एक सीधा-साधा विरोध प्रदर्शन नहीं था। इसकी तह तक जाने की पुलिस ने तब भी पूरी कोशिश की थी। यह सामने आ रहा था कि मामला राजनीतिक रंग में रंगा है। हालांकि इसके दो दिन बाद ही गांव शोभापुर में हुई अनुसूचित जाति के गोपी पारिया की हत्या ने इस पूरे मामले को बड़ा मुद्दा बना दिया था।
विज्ञापन
7 of 8
आशीष गुर्जर
इस जाति से जुड़े तमाम संगठनों और पार्टियों ने इसे मुद्दा बनाने की भरपूर कोशिश की। मामले को पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। दोनों जातियों के लोग पूरी तरह से आमने-सामने आ गए थे। इस प्रकरण में सनसनीखेज मोड़ तब आया था जब पिछले साल 15 दिसंबर को गोपी की हत्या के आरोपियों में शामिल इसी गांव के आशीष गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय भी पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। आरोप अनुसूचित जाति के लोगों पर यह कहते हुए लगा कि बदला लेने के लिए आशीष को मारा गया।
दो अप्रैल की घटना के सियासत में बड़े मायने निकले। किसी नेता का जेल जाना, किसी का चुनाव में इसे मुद्दा बनाना जैसे मामलों में सीधे इस घटना के सियासी तार जोड़े गए। अब फिर से चुनाव हैं। गुर्जर पक्ष के एक युवक की हत्या को सियासी षड़यंत्रों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस इस लाइन पर काम कर रही है कि इसका कोई राजनीतिक कनेक्शन तो नहीं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी को इस हत्या से कोई सियासी लाभ तो नहीं है। हत्या का समय जानबूझकर यही तो नहीं चुना गया। पुलिस इसकी तह तक ताने की पूरी कोशिश में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें