फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माॅडल हत्याकांड में उलझी गुत्थी: गर्लफ्रेंड से झगड़ा... दो करोड़ रुपये या दोस्ती, आखिर क्या है हत्या की वजह

Thu, 22 Aug 2024 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

गुड़गांव में माॅडलिंग करने वाले मेरठ निवासी विवेक की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। उसके जीजा विवेक ने बताया कि गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की बर्थडे पाटी में झगड़ा हो गया था। तभी से विवेक डरा हुआ था।
विज्ञापन
1 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी विवेक शाहू (32) की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। विवेक का कुछ दिन पहले गुड़गांव में गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से वह बहुत डरा हुआ था। दूसरी वजह डेढ़ साल पहले विवेक ने जमीन बेची थी, उसको दो करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में करोड़ों रुपये के लिए भी उसका कत्ल किया जा सकता है। सबसे शुरुआती संदेह दिल्ली से आने वाले दोस्तों पर भी है, जिनसे विवेक मिलने गया था। आखिर वे कौन करीबी थे, जिनके लिए विवेक पार्टी करने के लिए जीजा से रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

2 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विवेक का शव दुल्हैड़ा रोड पर एक खेत के किनारे पड़ा मिला था। कमर में गोली मारी गई थी। बुलेट पेट से पार हो गई थी। विवेक के चेहरे और गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हाथों में मिट्टी मिली है। इससे लग रहा है कि उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया होगा।

पुलिस संदेह जता रही है कि मारपीट के बाद विवेक को गोली मारी गई होगी। गले पर भी उंगलियों के निशान हैं। कैलाशी अस्पताल के आगे से विवेक दुल्हैड़ा कैसे पहुंचा? इसको लेकर पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन

3 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, विवेक घर से 7:40 बजे निकलते हुए नजर आ रहा है। वह कैलाशी अस्पताल तक पैदल जाते नजर आ रहा है। इससे आगे की फुटेज पुलिस चेक कर रही है। उसका मोबाइल गायब है, ऐसे में मोबाइल में हत्या की वजह से सबूत हो सकते हैं।

जीजा तनुज कुमार का कहना है कि विवेक रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर कॉल की। दो बार घंटी गई। तीसरी बार कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उन्होंने आसपास में तलाश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर को उसकी मौत की खबर मिली।

4 of 8
विवेक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोई नजदीकी भी है शामिल
जिस तरह से विवेक के शव को दुल्हैड़ा रोड पर खेत में फेंका गया है, उससे लग रहा है कि कोई नजदीकी भी हत्या में शामिल है। ऐसा हो सकता है कि विवेक को पार्टी का लालच देकर बुलाया गया हो और धोखे से पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गई हो।

मोबाइल में कोई फोटो या वीडियो भी ऐसा हो सकता है, जिसके इरादे से मोबाइल गायब किया गया हो। ऐसा भी हो सकता है कि जहां हत्या की गई हो वहां मोबाइल गिर गया हो, शव को यहां लाकर फेंका गया हो। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बहनें बोलीं- भैया अब हम किसे बांधेंगे राखी, दिसंबर में थी शादी की योजना
घर के इकलौते बेटे विवेक की हत्या की खबर मिलते ही मां मिथलेश और दोनों बहन प्रिया और प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों बहनें बस एक ही बात बोल रहीं थी कि दो दिन पहले राखी बांधी थी, आज भाई चला गया। अब वे किसे राखी बांधेंगी?

परिजनों का कहना था कि रिश्ते आ रहे थे, विवेक दिसंबर में शादी करने के लिए कहता था। आज सब खत्म हो गया। मां मिथलेश बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। परिवार की हाल देखकर कोई समझ नहीं पा रहा था कि ढाढस बंधाएं तो कैसे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को पैतृक गांव कुसैड़ी में विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पिता की सड़क हादसे में हुई थी मौत
विवेक के पिता योगेंद्र सिंह जानी के कुसैड़ी गांव के रहने वाले थे। काफी समय से कंकरखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे। योगेंद्र सड़क हादसे में घायल होने के बाद लंबे समय तक अस्पताल में रहे, इसके बाद उनकी मौत हो गई। विवेक की बहन प्रिया है, उसकी शादी हो चुकी है। छोटी बहन प्रीति की तनुज से शादी हुई है। जीजा तनुज पीएसी में तैनात है, वह भी वहीं पर रहता है। जीजा नीचे मकान में रहता है। विवेक और मां ऊपर के हिस्से में रह रहे थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महिला मित्र के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा
मंगलवार शाम छह बजे विवेक शाहू ने जीजा तनुज को बताया था कि दिल्ली से उसके दोस्त आ रहे हैं। विवेक ने पार्टी करने के लिए पांच हजार रुपये भी मांगे थे। जीजा ने रुपये देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह घर से पैदल निकल गया था।

तीन साल से विवेक गुरुग्राम में मॉडलिंग करता था। जीजा ने बताया कि ढाई महीने से विवेक घर पर ही था। चार अगस्त को उसकी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था। गुरुग्राम में पार्टी के दौरान वहां पर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद वह घर आ गया। उसने जीजा को सारी बात बताई।
विज्ञापन

8 of 8
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
गर्लफ्रेंड ने विवेक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। मामला आगे न बढ़े, इसके लिए 15 लाख रुपये भी दिए गए थे। इसके बाद दोनों के बीच फिर से बात होने लगी थी। विवेक ने चार अगस्त को मारपीट के बाद जीजा से कहा था कि उसकी जान को खतरा है। वह काफी घबराया हुआ था। इसके बाद से वह घर पर रहता था, कहीं नहीं जाता था। विवेक ने 12वीं तक पढ़ाई डीएमए स्कूल से की। इसके बाद उसने सीसीएसयू से ग्रेजुएशन किया।
 
कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। विवेक कैलाशी अस्पताल तक पैदल जाते हुए दिख रहा है। - शुचिता सिंह, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें