फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन एनकाउंटर: नाम-भेष बदलकर लूट-दीपावली पूजा के बाद हत्या, चेन्नई-दिल्ली तक करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा

Wed, 03 Dec 2025 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली में इनामी मिथुन के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके अपराध साम्राज्य का बड़ा खुलासा हुआ है। दीपावली पूजा के बाद हत्या व लूट की वारदात, भेष बदलकर पहचान छुपाना और पंजाब-चेन्नई-दिल्ली में करोड़ों की संपत्तियों का नेटवर्क सामने आया। पुलिस कई राज्यों में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
1 of 8
शामली में एक लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी जंगल में मुठभेड़ में ढेर किए गए सवा लाख के इनामी और बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन के अपराध साम्राज्य की परतें खुल रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मिथुन ने बॉलीवुड की फिल्म धूम 2 और धूम 3 से प्रेरित होकर भेष और नाम बदलकर वारदातें करनी शुरू की थीं। लूट या हत्या के बाद वह खुद को अनिल, बलबीर, डॉन, धर्मेंद्र या मिथुन चक्रवर्ती बताता था। पीड़ितों को धमकी देता-पुलिस को मेरा नाम बता देना, कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। 
विज्ञापन

2 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पूजा के बाद हत्या या लूट-गिरोह का अजीब 'रिवाज'
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, बावरिया गिरोह दीपावली पर घर में पूजा-अर्चना करने के बाद बड़े अपराध को अंजाम देता था। पिछली दीपावली पर भी मिथुन अलाउद्दीनपुर पहुंचा था, पूजा की, लेकिन पुलिस भनक लगते ही भाग गया। इसी वारदाती पैटर्न से पुलिस लंबे समय से गिरोह को ट्रेस कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, चेन्नई और साउथ दिल्ली में करोड़ों की संपत्ति
पुलिस के मुताबिक, अपराध से कमाए गए पैसों से मिथुन ने पंजाब के खन्ना, जयपुर, साउथ दिल्ली और चेन्नई में करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कीं। फिलहाल चार लोकेशन पर संपत्ति की पुष्टि हुई है और कई जगहों की जांच जारी है।

4 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
2009 में पहली स्नेचिंग, आज 20 से ज्यादा केस दर्ज 
मिथुन ने 2009 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहली स्नेचिंग की थी। इसके बाद शामली, चेन्नई, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु में हत्या, लूट, चोरी और स्नेचिंग की लंबी सीरिज चलती रही।
2011 के बाद उसने पूरा गिरोह तैयार किया और संगठित अपराधों को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
फर्जी आधार से बदल लेता था नाम-नितिन, कमलेंद्र, अनिल 
जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि मिथुन हर गिरफ्तारी के बाद फर्जी आधार कार्ड तैयार कराता था। चेन्नई में गिरफ्तारी पर उसने अपना नाम अनिल बताया। दिल्ली पुलिस ने पकड़ा तो नाम बताया कमलेंद्र। तमिलनाडु पुलिस के सामने उसने नितिन नाम का आधार कार्ड जमा कराया। इस तरह वह हर बार नई पहचान बनाकर पुलिस को चकमा देता रहा।
विज्ञापन

6 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
गिरोह के सदस्य की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था
पुलिस के अनुसार, मिथुन पिछले कुछ समय से अपने ही गिरोह के एक सदस्य की पत्नी के साथ लिव-इन में रहता था। कभी पंजाब, कभी दिल्ली की लोकेशन बदलता हुआ। संदेह है कि यही महिला और गिरोह के सदस्य फर्जी आधार बनवाने में उसकी मदद करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
टेलीग्राम से करता था संपर्क, कॉलिंग से बचता था
लोकेशन ट्रेस होने के डर से गिरोह के सदस्य मोबाइल कॉल नहीं करते थे। सारी बातचीत सिर्फ टेलीग्राम के जरिए होती थी। किस राज्य में, किस स्थान पर वारदात करनी है, निर्देश मिथुन ही देता था।
विज्ञापन

8 of 8
शामली में पुलिस मुठभेड़, सवा लाख का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
कई राज्यों में फैला बावरिया गिरोह-9 सदस्य पहचाने गए
मिथुन शामली के अलाउद्दीनपुर गांव का रहने वाला था। गिरोह का एक अलग ग्रुप तैयार किया गया था, जिसके अब तक 9 सदस्य सामने आ चुके हैं। सभी को अलग-अलग राज्यों में वारदात की जिम्मेदारी दी जाती थी। वारदात के बाद गिरोह एक साथ जश्न मनाता और माल बराबर बांटता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें