देशभर में लॉकडाउन के चलते सांसद एवं केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने लोगों को घर में रहने के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की और फावड़ा भी चलाया। देखें तस्वीरें...
जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने के लिए 21 दिनों का देश में लॉकडालन चल रहा है। अब आप घर में रह कर इस समय का सदुपयोग अपने परिजनों के साथ समय बीता कर और नया कुछ करके कर सकते हैं। कुछ नया सीख सकते हैं। आपको क्या करना है यह जिले के सांसद एवं केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री से सीख लीजिए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 6
झाड़ू लगाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
संजीव बालियान अपनी पत्नी डॉ. सुनीता बालियान के साथ दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास की सफाई स्वयं कर रहे हैं। इसके लिए वो रोजाना झाडू लगा रहे हैं। साथ ही सब्जियों की बुवाई के लिए फावड़ा चलाकर क्यारियां तैयार कर रहे हैं। उनका पत्नी के साथ क्यारियां तैयार करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
फावड़ा चलाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी अपने घर पर रहे और खुद को घर पर आइसोलेट करें। ऐसे कठिन समय में थोड़ी बहुत असुविधा होती है, लेकिन कठिन समय में असुविधा को लेकर सड़कों पर न निकलें, क्योंकि इस कठिन समय में यह असुविधा भी सही है।
उन्होंने कहा प्रशासन का साथ दें, थोड़ी सी सावधानी जीवनदायिनी है। खेती किसानी के बारे में पूछे जाने पर बोले, खाली समय में थोड़ी सी खेती बाड़ी कर रहा हूं, काफी समय हो गया है, उसको छोड़े हुए।
विज्ञापन
5 of 6
झाड़ू लगाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. बालियान का ये फोटो और वीडियो उन लोगों के लिए नसीहत है, जो लॉकडाउन में खाली पड़ी सड़कों को अपने शहर सपाटे का माध्यम बना रहे हैं और वे अपनी व अपने परिवार के साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।
एमएलए उटवाल कैरम खेले
पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने घर पर परिवार के साथ कैरम खेल रहे हैं। उन्होंने भी लोगों ने घरों में रह कर देशवासियों को इस माहमारी से बचाने की अपील की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें