फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कसीनो: सत्ता की हनक और पुलिस की हिस्सेदारी, ऐसे फल-फूल रहे थे भाजपा नेता के काले कारनामे

Thu, 10 Apr 2025 01:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime News: दादरी गांव में भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल राजरानी में आधी रात को पुलिस ने छापा मार दिया। माैके से हाईफाई कसीनो पकड़ा गया है। 31 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। सत्ता की हनक और पुलिस की हिस्सेदारी के बीच कैसे भाजपा नेता के होटल में चल रहे थे काले कारनामे। आगे पढ़ें विस्तार से।
विज्ञापन
1 of 7
नेताओं के साथ अंकित मोतला व होटल और बरामद गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दादरी गांव में भाजपा नेता अंकित मोतला ने जुआघर चला रखा था, जहां पुलिस ने रेड मार दी। भाजपा नेता और उसका पार्टनर फरार हो गए। एसएसपी ने इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। होटल में हाईफाई कैसीनो चल रहा था। बुधवार को जैसे ही छापेमारी हुई तो होटल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 31 लोगों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन

2 of 7
आरोपियों की कारें। - फोटो : अमर उजाला

इस बड़ी कार्रवाई के दाैरान पुलिस ने 17 लाख 1050 रुपये बरामद किए। 21 लग्जरी गाड़ी और 35 मोबाइल, ताश के 26 पैकेट, एक कैलकुलेटर भी मिला। इस मामले में भाजपा नेता अंकित मोतला समेत 33 के खिलाफ दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं वर्तमान में अंकित मोतला की मां उर्मिला वार्ड नौ से जिला पंचायत सदस्य हैं।

विज्ञापन

3 of 7
माैके पर मिली बोतलें - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुई कार्रवाई
देर रात एसएसपी विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि दादरी गांव के बाहर भाजपा के एक नेता के होटल पर बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। दौराला और दादरी पुलिस उससे मिली हुई है। एसएसपी ने एसपी क्राइम और सीओ दौराला के नेतृत्व में एक टीम बना दी। रात में करीब एक बजे भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल पर रेड करते हुए चल रहा जुआ घर पकड़ लिया। मौके से 31 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 17 लाख 1050 रुपये, 21 गाड़ी और 35 मोबाइल बरामद किए गए। 

4 of 7
फरार हुआ अंकित मोतला। - फोटो : अमर उजाला

राजनेताओं के संबंधों के दम पर भाजपा नेता अंकित मोतला दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे किनारे होटल राजरानी में जुआघर (कैसीनो) चला रहा था। करोड़ों रुपये की कमाई में खाकी और खादी की हिस्सेदारी थी। होटल में खाकी-खादी की पार्टी भी चलती थी। यही कारण था कि पुलिस ने कसीनो के बारे में जानते बूझते भी इस पर कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझाा।

विज्ञापन

5 of 7
होटल के पास खेतों में पार्क करते थे कारें। - फोटो : अमर उजाला

इसके दम पर अंकित मोतला ने हरिद्वार, दिल्ली, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर तक अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। भंडाफोड़ होने पर मामला लखनऊ तक गूंजा। सत्ता व विपक्ष के नेता बयानबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद एसएसपी ने सत्ताधारी नेता का करीबी बताने वाले इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरा दी और विभागीय जांच शुरू करा दी।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: कमिश्नरी के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदह का प्रयास, पढ़ें-मेरठ से अपराध संक्षेप

विज्ञापन

6 of 7
भाजपा नेता का होटल। - फोटो : अमर उजाला


1. शाकिर निवासी 104, मोहल्ला लालकुआं थाना व कस्बा जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर,
2. मुताहिर निवासी 165, ग्राम मन्डौली थाना नागल जिला सहारनपुर,  
3. जाहिद हमीद निवासी मोहल्ला पीर वाली गली नंबर 1 थाना मंडी जिला सहारनपुर,
4. शाहनवाज निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर,
5. सदाकत निवासी ग्राम अम्बेहटा शेखा थाना देवबंद जिला सहारनपुर,  
6. शौकीन उर्फ भूरा निवासी एक मीनार मस्जिद के पास कस्बा लावड़ थाना इन्चौली जिला मेरठ
7. इरशाद निवासी 62 फुटा गली नंबर 6 हैदराबाद पैलेस, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर,
8. नसीम निवासी ग्राम जडोदानरा थाना मन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर,  
9. मौसम निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर,
10. शमशेर निवासी मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर,
11. खुर्शीद निवासी ग्राम जडोदा नारा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर,
12. गुलफाम निवासी ग्राम कूपडा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर,
13. नदीम निवासी ग्राम जडोदा नारा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर,
14. विकास निवासी 35 सिविल लाइंस थाना कोतवाली हरिद्वार जिला हरिद्वार,

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
15. रहीसुद्दीन निवासी श्याम नगर जामिया चौक थाना लिसाड़ी गेट,
16. दिलशाद निवासी कूकड़ा थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर,
17. ईशु शर्मा निवासी 370 निकट पीएसी रुड़की रोड, थाना पल्लवपुरम मेरठ,
18. सालिम त्यागी निवासी ग्राम अंबेहटा शेख देवबंद जिला सहारनपुर,
19. कृष्ण कुमार निवासी 131 कुंदनपुरा, थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर,
20. नकीब निवासी किदवई नगर गयूर महल के सामने थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर,
21. जाहिद निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर,
22. साबिर निवासी सरवर हाजीपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर,
23. मोहम्मद निवासी सिवाल खासथाना जानी मेरठ,
24. विनोद निवासी कृष्णापुरी थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर,
25. अनीस निवासी भुमिया का पुल थाना लिसाड़ी गेट मेरठ,
26. सुनिल चौहान निवासी ग्राम मटौर थाना दौराला मेरठ,
27. उंमग निवासी शेखपुरी थाना जानी मेरठ,
28. चांद निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ,
29. दिलशाद निवासी ग्राम लावड़ थाना इंचौली मेरठ,
30. राशिद निवासी अली की चुंगी गली नंबर 11 थाना मंडी जिला सहारनपुर,
31. सालिम निवासी मोहल्ला किला देवबन्द थाना, देवबन्द जिला सहारनपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें