christmas 2020, church Meerut
- फोटो : अमर उजाला
अपनों के लिए खुद बनाए उपहार
साकेत निवासी सबरीना इन दिनों गिफ्ट पैकिंग में व्यस्त हैं। सबरीना कहती हैं बाजार से तोहफे खरीदे हैं, लेकिन अगर अपने हाथों से बनाया सुंदर उपहार दिया जाए तो अपनापन बढ़ जाता है।
शॉपिंग, सजावट हुई शुरू
नीली कोठी निवासी उर्मिला एंड्रयू त्योहार के लिए शॉपिंग शुरू कर चुकी हैं। उर्मिला कहती हैं घर की सजावट, क्रिसमस ट्री सजाना काफी काम होते हैं। इसलिए शॉपिंग और सजावट शुरू कर दी है।