फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिला वकील का थाने में फिर हाईवोल्टेज ड्रामा, दरोगा थप्पड़ प्रकरण के बाद फौजी से उलझी

Mon, 17 Dec 2018 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
advocate
मेरठ में दरोगा थप्पड़ प्रकरण में चर्चाओं में रही महिला अधिवक्ता ने रविवार शाम फिर एक बार सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। फौजी से विवाद के बाद पुलिस अधिवक्ता को थाने लेकर आयी थी। काफी देर तक थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में पुलिस ने अधिवक्ता को डॉक्टरी के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन

2 of 7
advocate
सिविल लाइन थाने के मवाना अड्डे पर महिला अधिवक्ता की गाड़ी बैक करते समय एक फौजी की बाइक से टकरा गई। इसको लेकर महिला अधिवक्ता और उसके साथी अधिवक्ता का फौजी से विवाद हो गया। देखते ही देखते हाथापाई शुरु हो गई। इसकी सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

 
विज्ञापन

3 of 7
advocate
थाने में जमकर बखेड़ा हुआ। काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इसी बीच सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी वहां आ गये। उन्होंने हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया और उनसे बात की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते पर सहमति बन गई। फौजी अपनी बाइक लेकर वहां से लौट गया। जबकि महिला अधिवक्ता और उसके साथी अधिवक्ता को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

 

4 of 7
advocate
गिड़गिड़ाती रही महिला अधिवक्ता
फौजी से समझौता होने के बाद महिला अधिवक्ता थाने से जाने लगी। तभी वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने महिला और उसके साथी अधिवक्ता को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 7
advocate
जैसे ही महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर जीप की ओर बढ़ी महिला अधिवक्ता भविष्य में ऐसा कुछ न करने की बात कहते हुए गिड़गिड़ाने लगी। उसने जीप में बैठने से मना कर दिया। बामुश्किल महिला अधिवक्ता को जीप में बिठाया गया और डाक्टरी के लिए भेजा गया। जिस महिला अधिवक्ता ने रविवार शाम सिविल लाइन थाने में हंगामा काटा, वह पिछले दो माह पहले घटित दरोगा पार्षद पिटाई प्रकरण में भी खासा चर्चाओं में रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
advocate
रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
कार बैक करते समय महिला अधिवक्ता का फौजी से विवाद हुआ था। महिला अधिवक्ता व उसके एक अन्य पुरुष साथी अधिवक्ता को डाक्टरी के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अब्दुर रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
advocate
मीडियाकर्मी का कैमरा तोड़ा
जिस समय महिला अधिवक्ता थाने में हंगामा कर रही थी, उसी समय कुछ मीडियाकर्मी थाने आकर अपने कैमरे से हंगामे के फोटो लेने लगे। महिला अधिवक्ता ने एक मीडियाकर्मी का कैमरा तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद पुरुष अधिवक्ता ने 15 हजार रुपये मीडियाकर्मी को दिये। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें