फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर हैवानियतः बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Fri, 07 Sep 2018 01:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी में मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ में बीए की छात्रा को गांव के दो युवक गुरुवार को बहला-फुसलाकर ले गए। मवाना क्षेत्र के जंगल में दोनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीए की छात्रा है। वह गुरुवार सुबह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर मवाना क्षेत्र के जंगल में ले गए। वहां दोनों युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

वहीं, आरोपियों ने छात्रा को घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे युवती को नगर के आसिफाबाद तिराहे पर छोड़कर फरार हो गए। दोपहर तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान छात्रा नगर के मवाना बस स्टैंड पर मिल गई। छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों के होश उड़ गए। वे पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। 

वहीं, पुलिस आनन-फानन में दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिए के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई। इस संबंध में कार्रवाई थानाध्यक्ष रविचंद्रपाल ने बताया कि छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें