1826 में दुनिया की पहली फोटो ली गई। लेकिन आज हर हाथ में कैमरा है। मगर हम आपको ऐसे कुछ लोगों के बारे में बताते हैं, जिनके हाथों से खींची गई तस्वीरें बोल उठती हैं।
वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस
फोटोग्राफी ऐसी भाषा है जिसे दुनिया का कोई भी व्यक्ति समझ सकता है। एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होती है। फोटोग्राफी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 1826 में दुनिया की पहली फोटो ली गई। इसे फ्रेंच वैज्ञानिक निसेफोर नीप्स ने लिया था, जबकि जोसेफ और लुइस डागेर ने डागोरेटाइप फोटोग्राफी प्रकिया का अविष्कार किया। 19 अगस्त 1839 में फोटोग्राफी तकनीक का फ्रांस सरकार ने आधिकारिक एलान किया। आज मोबाइल कैमरा प्रत्येक हाथ में है। हर व्यक्ति फोटाग्राफर है। सुबह से रात तक खूब फोटो और वीडियो बनाई जा रही है। इससे लोगों का फोटो को खींचने, देखने और परखने का नजरिया बदला है।
विज्ञापन
2 of 9
नितिन गोयल
- फोटो : अमर उजाला
नितिन ने लिया पैंगोंग लेक का शानदार फोटो
एक्सपोजर स्कूल आफ फोटोग्राफी के डायरेक्टर नितिन गोयल रात्रि के 12 बजे लद्दाख के पैंगोंग लेक पहुंचे। वहां आसमान एकदम साफ रहता है।
विज्ञापन
3 of 9
नितिन गोयल द्वारा खींची गई तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
कैमरे को ट्राइपॉड पर लगाकर विशेष डायरेक्शन में फोकस कर लगभग एक बजे क्लिक कर उसे एक घंटा तीस मिनट तक का एक्सपोजिंग टाइम दिया। तब मिली उन्हें यह तस्वीर।
4 of 9
नव्या
- फोटो : अमर उजाला
स्लम एरिया में नव्या ने ली एक से बढ़कर एक फोटो
पेशे से डेंटिस्ट नव्या की कैमरे से जान-पहचान बहुत पुरानी है। इनके पापा शौकिया फोटोग्राफर हैं। मामा फोटो जर्नलिस्ट हैं। इस कारण फोटो और कैमरा से नव्या बचपन से ही फ्रेंडली थी। पापा के कैमरे से कई फोटो उतारे।
विज्ञापन
5 of 9
नव्या द्वारा ली गई तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
परफेस्शन के लिए लॉकडाउन में ऑनलाइन वर्कशाप किया। कुछ कसक बाकी रही, तो मेरठ में एक्सपोजर स्कूल से फोटोग्राफी का कोर्स कर लिया। नेचर फोटोग्राफी,टेबल टॉप और लैंड स्केप पसंद है, लेकिन स्लम एरिया में जाने के बाद इन्होंने एक्सप्रेशन पर खूब काम किया।
विज्ञापन
6 of 9
गुरु बख्श
- फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर के साथ एड फिल्म कर रहे मेरठ के गुरु बख्श
डीएन डिग्री कालेज से इकनामिक्स से मास्टर डिग्री करने के बाद गुरु बख्श राय कपूर को लगा कि इससे कॅरियर तो बन जाएगा, लेकिन काम करने का सुकून नहीं मिलेगा। इन्होंने मेरठ से फोटोग्राफी में 6 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स किया और चेन्नई से मोशन फोटोग्राफी भी सीखी। आज मुंबई में एड फिल्म शूट करते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
गुरु बख्श द्वारा ली गई तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
काम के सिलसिले में स्विटजरलैंड पहुंचे तो कई यादगार तस्वीरें उतारीं, लेकिन इन्हें एक बग्घीवाले की तस्वीर, जिसमें पूरे फ्रेम में सनरेज है, बहुत भाती है। गुरु बख्श फिलहाल करीना कपूर के साथ प्यूमा और सोनी, टाटा स्काई के लिए एड फिल्म शूट कर रहे हैं।
8 of 9
अमित कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
अमित को मिल चुका है नेशनल अवार्ड
मानव और प्रकृति के समन्वय को बेहतरीन ढंग से देखना और उसे फोटो में उतारना अमित कुमार राय को बहुत भाता है। उगते और डूबते सूरज का जादुई कंपाजिशन उतारने में वह सिद्धहस्त हैं।