फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ छात्रा हत्याकांड: अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा

Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने दिल्ली में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। सांसद इकरा हसन भी मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने सामाजिक माध्यम पर सरकार और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच पीड़ित परिवार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान कैराना सांसद इकरा हसन भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने तस्वीरें अपने सामाजिक माध्यम पर साझा करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। 



उधर, शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। इसके बाद वह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक बातचीत के बाद टोल प्लाजा स्थित नियंत्रण कक्ष में उनकी पीड़ित परिवार से मुलाकात कराई गई। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद शाम को उन्होंने धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: गांव सील-पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, आज आ सकते हैं संजय सिंह, दिग्गजों में जुबानी जंग जारी
विज्ञापन

2 of 5
छात्रा के परिजनों से मुलाकात करते सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सामाजिक माध्यम पर साझा किए गए संदेश में कहा कि छात्रा हत्याकांड में नामजद आरोपियों पर अपेक्षाकृत हल्की धाराएं लगाई गईं, जबकि आंदोलन में शामिल लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि न्याय की उम्मीद रखने वाली जनता के साथ इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में विफल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
टोल पर चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम
सिवाया टोल प्लाजा पर धरने के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ में जातीय तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन को सात दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद के आगामी मानसून सत्र में भी उठाएंगे।

4 of 5
मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ी, प्रतिनिधिमंडल ने रखीं मांगें
धरना समाप्त होने के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की दोबारा जांच, आवश्यकता पड़ने पर गंभीर धाराएं जोड़ने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, शस्त्र अनुज्ञापत्र और आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सिवाया टोल पर धरना-प्रदर्शन के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार शाम डीएम-एसएसपी से मिला। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को खतरा है। उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और पुर्नवास कराया जाए।  

प्रतिनिधिमंडल की मांग के बाद छात्रा के घर पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो, जबकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें