फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश हत्याकांड: दोषियों को मुस्कान-साहिल की तरह मिले फांसी, सजा के एलान से पहले भावुक हुईं अमित की मां

Fri, 16 Oct 2026 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सर्पदंश हत्याकांड: मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के सर्पदंश हत्याकांड में सजा के एलान से पहले अमित कश्यप की मां मुनेश देवी भावुक हो गईं। उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग की और तीन पोते-पोतियों के भविष्य की चिंता जताई। वहीं रविता और अमरदीप की पेशी ऑनलाइन कराई गई।
विज्ञापन
1 of 5
अमित का परिवार, आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में चर्चित सर्पदंश हत्याकांड के पीड़ित परिवार को अब अदालत से सजा के एलान का इंतजार है। दोषी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की जेल से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से पेशी कराई गई। इस दौरान दोनों ने कहा कि अदालत उन्हें जो सजा देगी, उन्हें मंजूर है। वहीं अमित उर्फ मिक्की कश्यप की मां मुनेश देवी बेटे की हत्या को याद कर भावुक हो उठीं।



बेटे को खोने का दर्द, इंसाफ की उम्मीद और तीन मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है। उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग करते हुए कहा कि उनके निर्दोष बेटे के साथ जिस तरह की बेरहमी हुई, उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रविता, अमित कश्यप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मुनेश देवी ने भारी मन से कहा कि जिस तरह उनके बेटे का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई, उसी तरह दोनों दोषियों को भी सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक, अदालत से मिलने वाला न्याय ही उनके परिवार के दर्द को कुछ कम कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रविता, अमित कश्यप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बेटे के बाद पति को भी खोया, अब बच्चों की जिम्मेदारी
अमित की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत के करीब छह महीने बाद उनके दिव्यांग पिता विजयपाल का भी निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मुनेश देवी के कंधों पर आ गई।

अब उन्हें अपने पोते-पोतियों अनिकेत, अनुष्का और गौरी की परवरिश के साथ उनकी पढ़ाई और भविष्य की चिंता भी सता रही है। गांव में रहकर वह किसी तरह तीनों बच्चों को संभाल रही हैं। एक तरफ इकलौते जवान बेटे को खोने का गम है, तो दूसरी तरफ बच्चों के जीवन को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी।

मुनेश देवी के लिए यह संघर्ष केवल इंसाफ मिलने तक सीमित नहीं है। उन्हें बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने और परिवार को संभालने की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

4 of 5
रविता, अमित कश्यप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मां से मिलने को तैयार नहीं हैं तीनों बच्चे
परिवार के मुताबिक, अमित के तीनों बच्चे अपनी मां रविता से मिलने को तैयार नहीं हैं। इस स्थिति ने परिवार की भावनात्मक मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। बच्चों के भविष्य को लेकर मुनेश देवी की चिंता लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं - फोटो : अमर उजाला
सजा के एलान पर टिकी निगाहें
सर्पदंश हत्याकांड ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अब पीड़ित परिवार की निगाहें अदालत के फैसले और सजा के एलान पर टिकी हैं। मुनेश देवी चाहती हैं कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे उन्हें लगे कि उनके बेटे के साथ हुए अपराध में न्याय हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें