फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग खान ने घंटाघर से बरसाए नोट, कहा- भाभी के नाम की बिरयानी खा लेना यारों

Fri, 14 Dec 2018 08:16 PM IST
कपिल kapil कपिल कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो का शुक्रवार को एक और टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर में कई ऐसे डायलॉग हैं, जिन्हें सुनकर हंसते हंसते आपके पेट में बल पड़ जाएंगे। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए, डायलॉग में क्या कहते दिख रहे हैं बउआ सिंह:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे बउआ सिंह (शाहरुख खान) के पिता कहते हैं कि बाप की हड्डियां घिस गई काम करते करते, और इन्हें चाहिए संतरे का जूस। फिर कहते हैं मैं बाप नहीं टकसाल हूं, हाथ डाला और पैसा आ गया।
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया बउआ सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। टीज़र की शुरुआत ही घंटाघर के बाजार से होती है।

4 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घंटाघर के पास एक मकान की छत से बउआ सिंह पैसे की बारिश करते हुए कहते हैं कि अरे यारों इन पैसों से अपने भाभी के नाम की बिरयानी खा लेना।
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
पैसे की बारिश करते हुए बउआ सिंह को उसके पिता देख लेते हैं और फिर क्या ? हाथ में बेल्ट लेकर बउआ सिंह की जमकर धुनाई कर देते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
वहीं बउआ सिंह रिक्शा में बैठे पिता की गोद में बैठकर कहते हैं कि चलो भाई, मैं छोटा बच्चा हूं और ये मेरे पिता, इसको लेकर रिक्शा चालक कहता है कि आप तो पूरी सवारी हो, इस पर बउआ सिंह गाली देकर कहते हैं कि फिर पूछ क्यों रहा बे।
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक स्कूल का सीन आता है जिसमें टीचर बउआ सिंह से कहते दिख रहे हैं कि क्लास में गाली देता है, इस पर बउआ सिंह जवाब देते हैं कि अबे शादी हो जाती तो तेरे जितना लौंडा हो जाता मेरा।

8 of 11
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
आखिर में बउआ सिंह कहते हैं कि हम जिसके पीछे लग जाते हैं लाइफ बना देते हैं।

9 of 11
shah Rukh khan
दिखे मेरठ के नजारे तो खिले चेहरे
फिल्म की पृष्ठभूमि मेरठ की है इसके संवादों में पूरा पुट भी मेरठिया ही है। मेरठ में शाहरुख खान के फैं स ने जब टीज़र देखा तो घंटाघर देखकर उनके चेहरे खिल गए।

10 of 11
shah Rukh khan
शाहरुख खान फैन क्लब से जुड़े हमज़ा ने बताया कि फिल्म में किंग खान घंटाघर के बाहर रिक्शे पर घूमते नज़र आ रहे हैं। उन्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वैली बाजार भी वीडियो में दिख रहा है। लेकिन ये स्कूल कौन सा है यह समझ नहीं आ रहा। पूरे वीडियो में केवल घंटाघर ही दिख रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान
21 दिसंबर को बौनों को निशुल्क दिखाएंगे जीरो
21 दिसंबर को आनंद एल राय की यह फिल्म जीरो रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी बौनों की जिंदगी पर आधारित है। शाहरुख खान बौने के किरदार में हैं। शाहरुख खान फैंस क्लब ने 21 दिसंबर को बौनों के लिए एक निशुल्क शो रखा है। जिसमें शहर के बौनों को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में जीरो फिल्म निशुल्क दिखाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें