फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिन से असलम की हत्या की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर, दिल्ली से मेरठ आया था असद; CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा

Sun, 08 Feb 2026 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या की जांच में पुलिस को सीसीटीवी से अहम सबूत हाथ लगे हैं। हिस्ट्रीशीटर असद दो दिन से असलम की हत्या की फिराक में था। असलम हत्याकांड में पिता इमरान की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
1 of 13
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ के नौचंदी थाने से 50 मीटर दूरी पर शुक्रवार शाम हिस्ट्रीशीटर असद व उसके साले आहद और उनके दो साथियों ने स्क्रैप कारोबारी असलम की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की थी। वारदात कर दो स्कूटी पर सवार होकर भागते हुए आरोपियों के फुटेज सामने आ गए हैं। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी असद अपने भाई अरशद की हत्या का बदला लेना चाहता था। दो दिन पहले असलम के जयपुर से आने के बाद असद भी दिल्ली से मेरठ आ गया। इसके बाद से ही वह असलम की हत्या की फिराक में था। आरोपी वारदात के बाद गलियों के रास्ते हापुड़ रोड से होकर भाग गए।
विज्ञापन

2 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैदी फार्म निवासी स्क्रैप कारोबारी इमरान चार बेटे शाहनवाज, असलम, दाउद व बिलाल थे। असलम की शुक्रवार शाम हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके साथी शोएब को घायल कर दिया था। असद ने शोएब को लात भी मारी। 
विज्ञापन

3 of 13
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असलम की शादी फतेहउल्लापुर रोड निवासी रहमत से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुईं। बड़ी बेटी छह वर्ष की इशाद व छोटी पांच वर्ष सिबरा है। असलम अरशद की हत्या के मामले में तीन महीने पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद वह जयपुर में रहकर स्क्रैप का काम कर रहा था। 

4 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में बंद भाई से मिलकर आया था असलम
दो दिन पहले ही असलम वापस मेरठ आया था। शुक्रवार को असलम अपने दोस्त शोएब के साथ हत्या के मामले में जेल में बंद भाई बिलाल से मिलने के लिए गया था। दोनों बिलाल से मिलने के बाद वापस जैदी फार्म पहुंचे। इसी बीच स्कूटी सवार असद व आहद ने अपने साथियों के साथ मिलकर असलम व शोएब का घेर लिया।
विज्ञापन

5 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताबड़तोड़ चलाईं 20 गोलियां
आरोपियों ने ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग की थी। असलम को पांच गोली लगी थी। दो गोली सिर, एक छाती व दो गोली कमर पर लगी थी। दिल्ली ले जाते समय असलम की मौत हो गई थी। शोएब कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था।
 
विज्ञापन

6 of 13
हत्या के आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिस्ट्रीशीटर दिल्ली में कर रहा था फेरी का काम
हिस्ट्रीशीटर असद दिल्ली में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। मेरठ आने के बाद वह अपने साथियों के साथ जेल से लौटते समय असलम व शोएब के पीछे लग गया था। आरोपियों को रास्ते में हत्या का मौका नहीं मिल पाया था। इसके चलते आरोपियों ने असलम व शोएब को उनके घर के पास घेरकर उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

7 of 13
व्यापारी असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शनिवार को असलम का शव घर पहुंचा। असलम के शव को देखकर पत्नी व परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटियों को पता भी नहीं की उनके पिता के साथ क्या हुआ है। दोनों बेटियां पिता को उठने के लिए बोलती रही। बेटियों की बातें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पति का शव देखकर पत्नी का रोकर बुरा हाल हो गया।

8 of 13
असलम के शव को सड़क पर ही एंबुलेंस रोककर न्याय की गुहार लगाता पिता मौहम्मद इमरान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग
हिस्ट्रीशीटर असद व उसके साथियों ने असलम की हत्या करने के बाद स्कूटी से भागने लगे। असद ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। डर के कारण लोग घरों में कैद हो गए। लगभग एक घंटे बाद कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकले। 

 

9 of 13
दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पड़े मैगजीन और खाली खोखे तथा कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस असद व आहद समेत सभी आरोपियों के घर दबिश दे रही है। मगर सभी आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए है। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दिल्ली व आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश में कई जगह छापा मारा।

10 of 13
जैदी फॉर्म निवासी शोएब को पुलिस जैदी फार्म की गली में आरोपियों की शिनाख्त कराने लाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि असलम हत्याकांड में पिता इमरान की तहरीर पर आहद, असद, रिहान, तारिक, राशिद, शमी, इस्माइल, समीर उर्फ मोटा बवानिया, अमीर अहमद, चंदन व आमना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार रात को हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। असलम की मौत के बाद पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर लिया है।

 

11 of 13
असलम के शव को सड़क पर ही एंबुलेंस रोककर न्याय की गुहार लगाता पिता मौहम्मद इमरान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने थानेदार की छुट्टी रद्द की
नौचंदी थाना प्रभारी निरीक्षक इलम सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर गए हुए थे। शुक्रवार शाम को असलम हत्याकांड हो गया। इसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी की छुट्टी रद्द कर दी। रात में ही थाना प्रभारी छुट्टी रद्द होने पर वापस मेरठ पहुंच गए।

12 of 13
विलाप करती असलम की बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था हत्याकांड
नौचंदी थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर के बाहर दो स्कूटी पर सवार हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की हत्या कर दी थी। उसके साथी शुएब (22) को गोली मारकर घायल कर दिया था। अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात की। दोनों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 
विज्ञापन

13 of 13
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
असलम को करीब चार गोलियां लगी होने पर नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, मगर मैक्स अस्पताल में पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया था। परिजन रात में ही शव लेकर वापस मेरठ आ गए थे। असलम करीब डेढ़ साल पहले हुई अरशद की हत्या में कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें