मेरठ के बहसूमा इलाके में हुए अमित हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पत्नी और उसके प्रेमी ने पुलिस को कई हैरान करने वाली जानकारी दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में इस बार बहसूमा इलाके में हुई अमित की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की अनुसार, पूछताछ में बताया गया कि अमित और अमरदीप दोनों दोस्त थे। दोनों साथ में टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करते थे। करीब आठ-नौ महीने पहले अमरदीप का अमित की पत्नी रविता से प्रेम प्रसंग हो गया। जब अमित को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी रविता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। रविता यह सारी बातें अपने प्रेमी अमरदीप को बताती थी। करीब पांच महीने पहले अमरदीप ने अमित के साथ काम करना छोड़ दिया था। दस दिन पहले दोनों ने अमित को मारने की योजना बनाई। तय किया कि अमित को सांप से डसवा कर मार देंगे, जिससे किसी को शक नहीं होगा। रविता ने अमरदीप को सांप का इंतजाम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
2 of 9
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
नाक पर आ गए थे निशान
एसपी देहात ने बताया कि रविता द्वारा उसका मुंह दबाने से उसके नाक पर निशान आ गए थे। दोनों ने अमित को थोड़ा उठाकर उसके नीचे जिंदा सांप छोड़ दिया। सांप की पूंछ अमित की कमर के नीचे तथा सांप का मुंह कंधे की तरफ था। जिससे देखने से लगे कि अमित की मृत्यु सांप के काटने से हुई है। अमरदीप को रविता ने वहां से उसके घर भेज दिया। सुबह अमित देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने के लिए रजाई उठाई।
विज्ञापन
3 of 9
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं। रविता और अमित के तीन बच्चे हैं।
4 of 9
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रोते हुए मां को निहारते रहे तीनों बच्चे
अमित की हत्या और पत्नी रविता के जेल जाने के बाद मासूम तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। मासूम अनिकेत (6), अनु (4), गौरी (2) अब अपनी दादी मुनेश के पास हैं। मृतक अमित चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके सबसे बड़े भाई मोनू और अंकित शादीशुदा है। जबकि उसका छोटा भाई संदीप अविवाहित है। बृहस्पतिवार को रविता के तीनों बच्चे अपनी मां से मिलने के लिए थाने पहुंचे। लेकिन थाने में बच्चों से उसकी मां को नहीं मिलवाया गया। बच्चे रोते रहे। रविता का चचिया ससुर राजू, देवर संदीप और मोनू भी थाने पहुंचे। मासूम बच्चों को अभी अपनी मां की करतूत का कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
5 of 9
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
6 of 9
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
7 of 9
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।
8 of 9
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को थी प्रेमप्रसंग की भनक, मौत के बाद जताया शक
दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा। लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेम प्रसंग की पहले से भनक थी। अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे। अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
हत्या के साथ खुद को बचाने की भी रची साजिश
बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे। आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।