फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का नीला ड्रम कांड: सजा के बाद जेल में ये काम करेंगे मुस्कान और साहिल, इस रंग के कपड़े पहनेंगे दोनों कातिल

Sat, 03 Oct 2026 11:51 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में सजा के बाद कातिल पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल के कपड़े पहनकर मजदूरी करेंगे। मुस्कान आसमानी और साहिल पीले कपड़े पहनेगा। वहीं, सौरभ के परिजन आरोपियों की जेल बदलने की मांग पर अडिग हैं। मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। 
विज्ञापन
1 of 16
Meerut Blue Drum saurabh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को न केवल 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी बल्कि उनके लिए जेल के नियम कानून भी बदल जाएंगे। दोनों जेल के कपड़े पहनकर मजदूरी श्रम करेंगे। 

इसके अलावा उनके मुलाकात के दिन भी एक माह में 12 से घटाकर चार कर दिए जाएंगे। हालांकि फिलहाल दोनों से जेल में कोई मुलाकात करने नहीं आ रहा। मुस्कान अपनी बेटी के साथ जिला कारागार में रह रही है।
विज्ञापन

2 of 16
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि बंदी को सजा सुनाए जाने के बाद उसके लिए जेल के नियम बदल जाते हैं। बंदी को जेल के कपड़े पहने पड़ते हैं। मुस्कान आसमानी रंग की साड़ी या सलवार सूट पहन सकती है। साहिल पीले रंग के कपड़े पहनेगा।
 
विज्ञापन

3 of 16
साैरभ हत्याकांड, आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जेल बदलने की मांग पर अडिग परिजन
18 मार्च 2025 के बाद साहिल और मुस्कान को 17 अप्रैल 2026 को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान परिजनों ने मुस्कान को देखा था। सौरभ की मां रेनू देवी और भाई बबलू ने समाज को झकझोर देने वाली वारदात के आरोपियों के रहन सहन को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि दोनों दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद वह दोनों को दूसरे जिले की अलग-अलग जेलों में भेजने की मांग करेंगे।
 

4 of 16
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तौगी ने अपने प्रेमी रंजन वाली गली निवासी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने सौरभ का सिर और कलाइयां काटकर नीले ड्रम में सीमेंट से चिन दिया था।
विज्ञापन

5 of 16
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए थे। 17 मार्च को मेरठ लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शरीर के टुकड़े भी बरामद किए थे। 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई इंद्रानगर निवासी बबलू ने इस संबंध में ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

मुस्कान ने सौरभ से प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश था। 19 मार्च को जब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने पहुंची तो आक्रोशित वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

7 of 16
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बामुश्किल दोनों को बचाया था। इसके बाद से दोनों आरोपी जिला कारागार में हैं। दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हो रही है।

8 of 16
साैरभ हत्याकांड, आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
30 सितंबर को भी फैसले वाले दिन आरोपियों ने जेल प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराने की मांग की थी। 24 नवंबर को मुस्कान ने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था।

9 of 16
साैरभ हत्याकांड, आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
54 दिन में दाखिल कर दी थी करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट
सौरभ की हत्या के बाद तत्कालीन एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को जुटाया।

10 of 16
हत्यारा साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने 54 दिनों में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। इसमें आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों को शामिल किया गया था।

11 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी दोषी करार
मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। हत्या आरोपी मुस्कान और साहिल की जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। अदालत का फैसला सुनने के बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में लौट गए। 

 

12 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हत्याकांड देशभर में नीले ड्रम कांड से काफी चर्चित रहा है। इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान का अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए। 

13 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से घर आए थे। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी। हत्या करने से पहले मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीली दवा मिला दी। जब सौरभ बेसुध हो गए तो मुस्कान ने फोन करके अपने प्रेमी साहिल को घर बुला लिया। 

14 of 16
साहिल और मुस्कान को डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने मिलकर उस्तरे और चाकू से सौरभ की हत्या कर दी। शव को टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घूमने चली गई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को उनके घर से 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत में 12 मई 2025 को करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

15 of 16
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरा
सौरभ की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने जो तरीका अपनाया उसकी चर्चा देश भर में रही। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर को धड़ से अलग कर दिया और दोनों हाथों की कलाइयां काट दीं। इसके बाद बाजार से अनाज रखने वाला बड़ा नीला प्लास्टिक का ड्रम, सीमेंट, बालू और डस्ट खरीदकर लाए। 

 
विज्ञापन

16 of 16
कातिल साहिल, मुस्कान और मृतक सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के शव के कटे हुए टुकड़ों को पॉलिथीन में लपेटकर नीले ड्रम में रख दिए। दुर्गंध रोकने के लिए ड्रम के ऊपर सीमेंट और डस्ट का भारी घोल डालकर उसे सील कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए शिमला-मनाली घूमने चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें