फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का नीला ड्रम कांड: कातिल पत्नी और प्रेमी का बदलेगा ठिकाना; साहिल का होगा ये पता; मुस्कान होगी यहां शिफ्ट

Mon, 12 Oct 2026 10:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के नीले ड्रम कांड और सर्पदंश हत्याकांड के आरोपियों का ठिकाना बदल जाएगा। अभी मेरठ जेल में बंद आरोपी प्रेमी साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल भेज दिए जाएंगे जबकि कातिल पत्नी मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 10
Meerut saurabh Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। इसके अलावा बहसूमा के अकबरपुर सादात के अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार दिए जा चुके है। 

साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल जाएंगे जबकि मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। हालांकि अभी करीब एक साल लगेगा, जब दोषी सेंट्रल जेल में जाएंगे। सेंट्रल जेल में दोषियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां से वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा लखनऊ शासन में रिपोर्ट भेजेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने जिला अभियोजन अधिकारी को चारों की आर्थिक और मानसिक स्थिति का ब्योरा भेजा है। नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया जा चुका है। मुस्कान-साहिल को 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 10
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, सांप कांड में रविता और अमरदीप को दोषी पाया गया है। दोनों को 16 अक्तूबर को सजा सुनाई जानी है। सजा को लेकर सभी दोषियों का डर सता रहा है। डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजा होने के बाद पुरुष कैदी को आगरा सेंट्रल जेल भेजा जाता है जबकि महिला कैदी को लखनऊ में नारी बंदी निकेतन भेजा जाता है। 

4 of 10
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजा होने के बाद सभी उनकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे इन दोषियों को जेल में शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। वहीं दोषियों को सेंट्रल जेल तक शिफ्ट करने में एक साल तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तौगी ने अपने प्रेमी रंजन वाली गली निवासी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने सौरभ का सिर और कलाइयां काटकर नीले ड्रम में सीमेंट से चिन दिया था। इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
17 मार्च को मेरठ लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शरीर के टुकड़े भी बरामद किए थे। 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई इंद्रानगर निवासी बबलू ने इस संबंध में ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 
विज्ञापन

7 of 10
साहिल शुक्ला और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने सौरभ से प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश था। 19 मार्च को जब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने पहुंची तो आक्रोशित वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बामुश्किल दोनों को बचाया था। इसके बाद से दोनों आरोपी जिला कारागार में हैं।
 

8 of 10
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हो रही है। 30 सितंबर को भी फैसले वाले दिन आरोपियों ने जेल प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराने की मांग की थी। 24 नवंबर को मुस्कान ने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था। अब मामले में 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।


 

9 of 10
अमित, रविता और अमरदीप। - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक सामने आए पति की हत्या के मामले
ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के बाद जिले में ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें महिलाओं पर प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के आरोप लगे। बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर गांव की रविता पर आरोप है कि उसने 13 अप्रैल की रात प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया गया और सांप के काटने की कहानी बताई गई। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार किया था। अमित कश्यप की हत्या के मामले में 16 अक्तूबर को सजा पर फैसला आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें