जिस घर में सोमवार तक खुशियां ही खुशियां थीं, आज उसी घर में मातम पसरा हुआ है। यही नहीं घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है और बेटी व उसके दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी कनिष्का रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही है। उधर, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों का भी परिवार में आना-जाना लगा है। सभी लोग बुजुर्ग दंपती और बेटी पोती कनिष्का को ढांढस बंधा रहे हैं।
बेटा ही है कातिल, सुनकर नहीं आया यकीन
दरअसल, सोमवार की रात को सगे व इकलौते बेटे आर्यन ने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर अपने माता-पिता की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आर्यन और उसके दोस्त ने दंपती पर आखिरी सांस तक चाकू से वार किए थे। वहीं, मंगलवार सुबह घटना का पता चला तो यही सवाल उठ रहा था कि परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। बताया गया था कि परिवार का किसी के साथ कोई रुपये का भी लेनदेन नहीं है।