फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस विशेष: नीरू पाठक, रूपल और ख्याति से उम्मीदें, 10 से अधिक खिलाड़ी कर चुके प्रतिभाग

Tue, 23 Jun 2026 12:21 PM IST
Dimple Sirohi ऋषिपाल सिंह,संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ ने देश को कई ओलंपियन दिए हैं। अब नीरू पाठक और रूपल चौधरी जैसे युवा एथलीटों से 2028 ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 6
रूपल चौधरी एथलीट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में हर खेलों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। ओलंपिक में भी अब तक 10 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। वर्ष 2028 के ओलंपिक में भी मेरठ के कई एथलीटों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इनमें सबसे अधिक उम्मीद मेरठ में प्रशिक्षण करने वाली इंडिया की टॉप थ्री एथलीट में शामिल नीरू पाठक और रूपल चौधरी से हैं। दोनों ही एथलीट भविष्य में ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। 

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में हुई। 23 जून 1948 से हर साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। खेलों के लिए प्रति लोगों को जोड़ने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। मेरठ का भी ओलंपिक से पुराना नाता है। 

यह भी पढ़ें: सियासत: हर दिन बन और बिगड़ रहे दावेदारों के समीकरण, दिग्गज लगा रहे नामों पर आपत्ति, फंसा जातिगत पेंच
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यहां के 10 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिले से हॉकी खिलाड़ी रोमियो जेम्स ने 1984,  हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह ने 1988 और हॉकी में ही वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया। वहीं, शूटिंग में अभा ढिल्लन और सौरभ चौधरी ने भी ओलंपिक में प्रतिभाग किया। वर्ष 2020 के टोक्यो और 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल और अन्नू रानी ने भाला फेंक में प्रतिभाग किया। 

पारुल चौधरी ने भी 2024 के ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। इसके अलावा डिस्कस में सीमा पूनिया, जूडो में गरिमा ने भी ओलंपिक में शिरकत की। वहीं, वर्ष 2024 के पैरालंपिक खेलों में मेरठ की प्रीति पाल ने प्रतिभाग किया और 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।  
विज्ञापन

3 of 6
नीरू पाठक, एथलीट - फोटो : अमर उजाला
नीरू और रूपल पर है नजर...
मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली नीरू पाठक यहां मेरठ के एनएएस एकेडमी में तैयारी कर रही हैं। उनका नाम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी चुना जा चुका है। अब भविष्य में ओलंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। नीरू पाठक 400 मीटर दौड़ और 4 गुणा 400 मीटर रिले इवेंट में प्रतिभाग करती हैं।

अभी हाल ही में रिले एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारत को रजत पदक दिलाया। 400 मीटर दौड़ में भी उनका पर्सनल बेस्ट 52.85 सेकंड हैं और देश की टॉप थ्री एथलीट में उनका नाम है। अब सभी को उनसे उम्मीद है कि वह ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

4 of 6
प्रियंका रानी - फोटो : अमर उजाला
 उपलब्धियां
-दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
-अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक 
-सीनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक 
-जूनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिक्स रिले में स्वर्ण पदक
विज्ञापन

5 of 6
रूपल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रूपल चौधरी 
रूपल चौधरी मेरठ के शाहपुर जैनपुर गांव की रहने वाली हैं और अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 4 गुणा 400 मिक्स रिले और 4 गुणा 400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके अलावा कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं।

पिछले ओलंपिक खेलों की सूची में भी उनका नाम आ चुका था। अब वर्ष 2028 के ओलंपिक में भी वह प्रतिभाग कर सकती हैं। वर्तमान एक चोट के कारण वह त्रिवेंद्रम स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में हैं। वह कई इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं लेकिन जल्द ही वह ठीक होकर 2028 के ओलंपिक की तैयारी में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनु रानी
उपलब्धियां..
-इंडियन ओपन 2025 में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
-राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
-2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
-विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
-राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
-जापान में हुई एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें