मेरठ के रेड लाइट एरिया में एक बार फिर से छापेमारी हुई है। यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने एनजीओ और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में कबाड़ी बाजार स्थित कोठे से राजस्थान की तीन युवतियों को मुक्त करा लिया। कोठा संचालिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।