फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, हेलमेट नहीं लगाने पर दनादन कट रहे चालान

Fri, 28 Jun 2019 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में वाहन चेकिंग अभियान को लेकर शुक्रवार को भी ट्रैफिक और थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई। यहां तक कि नेता और पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गये हैं।  आगे स्लाइड्स में देखें कैसे पुलिस कर रही है सख्त कार्रवाई: -
विज्ञापन

2 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर बुधवार सुबह से सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। गुरुवार और शुक्रवार को भी हर थाना क्षेत्र में कई चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पुलिस लाइन के बाहर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों के चालान काटे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर में कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती, बेगमपुल, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, दिल्ली रोड समेत 36 मुख्य स्थानों पर अभियान चला। शहर और देहात में सभी सीओ और थानेदारों ने अलग से कार्रवाई की। 

4 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया पर दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
निलंबित पुलिसकर्मियों पर जांच बैठी
बुधवार को लापरवाही में निलंबित हुए छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए। हेडकांस्टेबल बृजेश कुमार, हेडकांस्टेबल शांति प्रसाद, कांस्टेबल अरशद अली रजा, कांस्टेबल शमीम अहमद ने अभियान के दौरान लापरवाही बरती। 
विज्ञापन

6 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं भैसाली बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान कांस्टेबल खेमचंद व एक अन्य ट्रैफिक बूथ में आराम फरमाते मिले थे। ट्रैफिक पुलिस में पिछले दो साल में निलंबन की पहली कार्रवाई हुई है। लापरवाही में निलंबित हुए छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए। 
विज्ञापन

7 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के हैं निर्देश
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी सीओ, थानेदार और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी ट्रैफिक नियम तोड़े कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया पर दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से उलझे भाजपा नेता
भाजपा के एक पार्षद डेयरी फार्म पर टीआई से उलझ गए। इस दौरान पुलिस ने एक नहीं सुनी। बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास भी युवक ने भाजपा विधायक का रिश्तेदार बताया। बाद में पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर चालान कर दिया।

जाहिर है ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जरूरी है कि आप जब भी दोपहिया  वाहन लेकर घर से निकले तो हेलमेट जरूर लगाएं। स्वयं की हिफाजत करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें