meerut police, up police
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को भावनपुर पुलिस अरुण के घर पहुंची और मोहित के छोटे भाई सनी शर्मा (18) को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा कि पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सनी को बेरहमी से पीटा और यातनाएं दीं। सनी अपने आपको निर्दोष बताता रहा। लेकिन पुलिस सनी पर दबाव बनाती रही कि मोहित की हत्या घर में हुई थी।
मोहित की हत्या को कबूल कर, नहीं तो थाने से छोड़ा नहीं जाएगा। सोमवार को परिजन और अन्य लोगों ने थाना भावनपुर पहुंचकर सनी को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। थाने में धरना देने की बात कही। सूचना पर सीओ सदर देहात थाने पहुंचे। लेकिन परिजनों ने हंगामा जारी रखा। सीओ ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि अभी पूछताछ की जा रही है। बाद में पुलिस ने परिजनों को धमकाते हुए थाने से खदेड़ दिया।