फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: इन्हें कोरोना का खौफ न पुलिस का डर, लाॅकडाउन तोड़ने पर लाठी बरसे या मिले कोई सजा, नहीं रहना घर

Wed, 15 Apr 2020 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ जिले में अब तक 64 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर के कुछ लोग बेपरवाह बने हुए हैं। इन लोगों को न तो पुलिस का डर है न ही कोरोना का खौफ, बेवजह शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं, लॉकडाउन तोड़ रहे हैं लेकिन ये मानने को तैयार नहीं हैं । इन तस्वीरों में देखें कैसे समाज के दुश्मन बन रहे हैं ऐसे लोग :-
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
हद तो यह है कि उन क्षेत्रों के लोग भी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे जहां कई कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और उनका क्षेत्र हॉट स्पॉट बन सील हो चुका है, लेकिन ये लोग अब भी घरों से बाहर निकलकर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
पुलिस युवाओं और बच्चों को तो उठक-बैठक लगवाकर सजा दे रही है, लेकिन महिलाएं और बुजुर्गों का लिहाज कर सादगी से पेश आ रही है, ऐसे में ये लोग पुलिस की नरमी का नाजायज फायदा उठाकर नियमों को लगातार तोड़ रहे हैं।

4 of 5
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
इस तस्वीर को देखिए ये शहर का हाॅटस्पाॅट पूर्वा फैयाज अली इलाका है जिसे पूरी तरह सील किया जा चुका है, किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, लेकिन बुर्का पहने यह महिला लाॅकडाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर निकल रही है। पुलिस ने इस महिला को काफी समझाया लेकिन वह बैंक जाने का बहाना बनाने लगी। जैसे-तैसे पुलिस ने महिला को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ के हाॅटस्पाॅट इलाकों में आरएएफ भी तैनात है। जो बेवजह सड़कों पर निकलने वालों को खूब समझा रही है। कई बार समझाने पर भी लोग जब नहीं मानते तब ड्यूटी पर तैनात जवानों को सख्ती करने पर मजबूर होना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें