तब्लीगी इज्तमा
एसपी ने संभाली कमान
भीड़ के चलते व्यवस्था धड़ाम रही। बिजली बंबा पुलिस चौकी और हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे पर भी भीषण जाम लगा रहा। खरखौदा में भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बुलंदशहर रोड पर सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रही। सिटी रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रहमपुरी हरिमोहन सिंह, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश शर्मा, इंस्पेक्टर सदर सुभाष अत्री, एसओ रेलवे रोड विनय कुमार पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि सोमवार के लिए भी स्टेशन पर फोर्स लगाई गई है।