फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों की लड़ाई लड़ रहे डेढ़ फीट के मोहसिन, कई आंदोलनों में ले चुके हैं हिस्सा

Thu, 18 Dec 2025 04:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

तमिलनाडु के किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में भाकियू टिकैत ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डेढ़ फीट के किसान नेता मोहसिन ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए किसानों के हक़ की आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
1 of 5
डेढ़ फीट के किसान नेता ने बटोरीं सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
डेढ़ फीट के किसान नेता ने बटोरीं सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ फीट के मोहसिन बने आंदोलन की पहचान
इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने भाकियू टिकैत के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष मोहसिन, जिनकी लंबाई करीब डेढ़ फीट है, लेकिन किसानों के हक़ के लिए उनका हौसला किसी से कम नहीं। मोहसिन के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया और उनकी मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

3 of 5
डेढ़ फीट के किसान नेता ने बटोरीं सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों आंदोलनों में निभा चुके हैं भूमिका
किसान नेता मोहसिन ने कहा कि वे इससे पहले भी सैकड़ों आंदोलनों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जहां भी किसानों, पिछड़ों और वंचितों पर अन्याय होता है, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।

4 of 5
डेढ़ फीट के किसान नेता ने बटोरीं सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
फर्जी मुकदमों का किया विरोध
मोहसिन ने आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने के लिए उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई खेत से लेकर सड़क और प्रशासनिक दफ्तर तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेढ़ फीट के किसान नेता ने बटोरीं सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मोहसिन के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। साथी कार्यकर्ताओं के अनुसार मोहसिन किसानों की समस्याएं उठाने के लिए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें