फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पत्नी कर रही थी बेसब्री से इंतजार, मौत की खबर मिली तो मचा कोहराम, छुट्टी पर घर आए थे राजेंद्र

Tue, 20 Dec 2022 01:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दिनभर पत्नी अपने पति के आने का बेसब्री से इंतजार करती रही और रात नौ के बाद उन्हें मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं। मोहल्ले की महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। हवलदार राजेंद्र सिंह 14 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। 

मूल रूप से बागपत के खेड़ा हटाना निवासी राजेंद्र तीन महीने पहले ही ड्यूटी पर गए थे। अब वह किसी काम से आए थे। दिनभर पत्नी राजेश और दोनों बेटे पिता के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
पत्नी से कई बार फोन पर बात भी हुई। शाम के समय उन्होंने मोदीपुरम पहुंचने पर सूचना दी थी। कहा था कि थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे। लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो पत्नी ने फोन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
फोन अस्पताल में एक कर्मचारी ने उठाया और बोला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। रात तक उनके अन्य परिजन भी पहुंच गए।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बेटा बोला- पढ़ाई के लिए शिफ्ट किया था मकान
राजेंद्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा लक्ष्य है। जिसने करीब तीन महीने पहले ही आईएचएम कॉलेज में एडमिशन लिया था। छोटा बेटा लक्षित भी तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
लक्ष्य ने बताया कि तीन महीने पहले ही उन्होंने पल्लवपुरम में किराए का मकान लिया था। मेरी पढ़ाई की वजह से परिवार शामली से यहां शिफ्ट हुआ था। लक्ष्य ने बताया कि उसके पिता पल्लवपुरम में मकान को शिफ्ट कराने के बाद सितंबर में चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें