फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत

Sun, 19 Feb 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। थाना क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी-युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ही अनुसूचित जाति से थे। 

वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और आईजी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जल्द से जल्द जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

युवती के घर एक कमरे में मिले थे प्रेमी-युगल
प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर एक कमरे में मिले। प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई है।

विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की हत्या किसने की है। यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी है।

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। पुलिस ने तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंचे आईजी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में होना पाया गया है। लेकिन अभी पुलिस सभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की असली वजह पता चल पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें