फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई की तैयारी, ध्वस्त होगी बद्दो की आलीशान कोठी, कुर्क हुआ था दो करोड़ का ब्रांडेड सामान, तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2020 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
बद्दो का मकान कुर्क - फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी पर अब एमडीए और नगर निगम का चाबुक चलेगा। बद्दो का करीब दो करोड़ रुपये का सामान जब्त करने के बाद पुलिस ने एमडीए व नगर निगम को चिट्ठी लिख दी है। बद्दो की कोठी को पुलिस ने मानकों के विरुद्ध बताकर उसको ध्वस्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 8
बेशकीमती फर्नीचर मिला - फोटो : अमर उजाला
बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। करीब 19 महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार लगने के बाद पुलिस ने शनिवार को बद्दो की पंजाबीपुरा स्थित आलीशान कोठी में कुर्की की कार्रवाई की थी। बद्दो की कोठी में विलासिता का हर सामान देखकर पुलिस अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
सामान कुर्क - फोटो : अमर उजाला
थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने कोठी से दो करोड़ रुपये का सामान जब्त किया था। बद्दो की कोठी पुलिस को मानकों के विरुद्ध होना बताया है। पुलिस का कहना है कि बद्दो ने कोठी को कहीं लिखा-पढ़ी में नहीं दर्शाया था, जबकि कोठी में बद्दो व उसका बेटा सिकंदर साल 2003 से रहते थे। बद्दो ने इसको जवाहर सिंह से खरीदा था, जिसे बद्दो की फरारी में मदद करने पर जेल भेजा गया था।

4 of 8
सामान कुर्क किया - फोटो : अमर उजाला
छह माह बाद ब्रांडेड सामान होगा नीलाम
बद्दो की कोठी में विलासिता का हर सामान मिला है। करीब दो करोड़ रुपये का यह सामान जब्ती के बाद ब्रह्मपुरी थाने में जमा किया गया है। एक-एक सामान की लिखा-पढ़ी की गई है। पुलिस का कहना है कि बद्दो को कोर्ट ने आत्मसमर्पण करने का समय दिया है। वह छह महीने में आत्मसमर्पण कर कोर्ट के माध्यम से सामान ले सकता है। छह महीने बाद पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर बद्दो का सामान नीलाम कर सकती है। इससे पहले पुलिस बद्दो के परिजनों को नोटिस भी देगी।
विज्ञापन

5 of 8
बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थाने के पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में पहुंचा कुर्क सामान
उधर, चर्चा यह भी है कि बदन सिंह बद्दो की कोठी से कुर्क किया गया सामान ब्रह्मपुरी थाना परिसर में स्थित पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में पहुंच गया है। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में बद्दो के यहां से जब्त किए गए सामान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
बेशकीमती फर्नीचर मिला - फोटो : अमर उजाला
चार्जशीट के बाद होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि बद्दो के खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा चार्जशीट लगाई जाएगी। इसकी निगरानी सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय कर रहे हैं। कोर्ट में चार्जशीट लगाने के बाद बद्दो और उसको फरार कराने के आरोपी होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता और करण पब्लिक स्कूल के मालिक भानु प्रताप सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में देंगे प्रमुख सचिव 
सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सोम की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया तो पुलिस प्रशासन ने बदन सिंह बद्दो पर शिकंजा कसना शुरू किया। शनिवार को बद्दो की कोठी पर हुई कुर्की की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रमुख सचिव गृह 23 नवंबर को हाईकोर्ट में देंगे। बद्दो पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन, एमडीए और नगर निगम 19 महीने से एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे थे। बद्दो पर कार्रवाई न होने पर मेरठ में कई लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। वह कई बार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुके। बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी। जैसे पुलिस बद्दो पर कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। लेकिन हाईकोर्ट ने जब रिपोर्ट तलब की तो पुलिस को बद्दो की 19 महीने बाद याद आ गई।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
दोनों विभाग करेंगे कार्रवाई
बद्दो के मकान की कुर्की करने के बाद एमडीए व नगर निगम को चिट्ठी लिखी है। दोनों विभागों को भी कार्रवाई करनी है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें