फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है अभिनेत्री अर्चना गौतम: जिन्हें हस्तिनापुर से टिकट देकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, बेहद दिलचस्प है इस सीट का इतिहास

Sat, 15 Jan 2022 02:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका गांधी और अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala
एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। कांग्रेस ने मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से अभिनेत्री अर्चना गौतम को टिकट दिया है। हालांकि इससे पहले भी कांग्रेस ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नगमा को चुनावी मैदान में उतारा था। उस समय भी मेरठ सहित आसपास के जिलों में हलचल मच गई थी। इस बार भी अर्चना को टिकट देकर हस्तिनापुर सीट को महत्वपूर्ण बना दिया है।

26 वर्ष की अर्चना गौतम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर और ‘बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए। 

विज्ञापन

2 of 8
अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala
बता दें कि अर्चना ‘जंक्शन वाराणसी फिल्म में छोटे और दमदार रोल के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं और कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी जलवा दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
एक सितंबर 1995 को मेरठ में जन्म लेने वाली अर्चना गौतम ने गंगानगर स्थित आईआईआईएमटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। 

4 of 8
अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग करना शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में अर्चना गौतम ने मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था। 
विज्ञापन

5 of 8
अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala
वहीं चार साल बाद 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

6 of 8
दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की हस्तिनापुर सीट ने अपना इतिहास कायम रखा। इस क्षेत्र की जनता ने जिस पार्टी के उम्मीदवार को विधायक चुना उसी पार्टी की सरकार प्रदेश में आती है। 2017 में भाजपा उम्मीदवार दिनेश खटीक ने चुनावी मैदान में बाजी मारी थी। इस बार भी हस्तिनापुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 8
हस्तिनापुर। - फोटो : amar ujala
ये चुने गए हैं अब तक विधायक
1957  विशंभर सिंह, कांग्रेस
1962  पीतम सिंह, कांग्रेस
1967 आरएल श्याक, कांग्रेस
1969 आशाराम इंदू, भारतीय क्रांति दल
1974  रेवतीशरण मौर्य, कांग्रेस
1977  रेवतीशरण मौर्य, जनता पार्टी
1980 झग्गड़ सिंह, कांग्रेस
1985 हरशरण सिंह, कांग्रेस
1996 अतुल कुमार, निर्दलीय
2007 योगेश वर्मा, बसपा
2012 प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा
2017 दिनेश खटीक, भाजपा
विज्ञापन

8 of 8
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला
बवाल पर बोलीं अर्चना
हस्तिनापुर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिनेत्री अर्चना गौतम ने अपनी बिकनी तस्वीरों के वायरल होने पर कहा है कि मैंने मिस बिकिनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 थी। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि मेरे पेशे को मीडिया उद्योग में मेरे राजनीतिक करियर के साथ न मिलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें